फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist organization Kashmir Tigers took responsibility of Kulgam attack, IED plant in school

Kulgam Attack: आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली हमले की जिम्मेदारी, स्कूल में प्लांट की थी आईईडी

Thu, 28 Jan 2021 11:18 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Jan 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Terrorist organization Kashmir Tigers took responsibility of Kulgam attack, IED plant in school
इसी स्कूल में आतंकियों ने प्लांट की थी आईईडी - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने बुधवार को आईईडी धमाका किया। इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए। हमले में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सुभानपुर की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है। बता दें कि यह नवगठित आतंकी संगठन है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10.15 बजे जानकारी मिली थी कि गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सुभानपुर में एक आईईडी विस्फोट हुआ। जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि आतंकियों ने रात में एक बिल्डिंग में कम तीव्रता वाले विस्फोटक पदार्थ और बॉल बेयरिंग से बनाई आईईडी प्लांट की थी।
विज्ञापन


सुबह के समय जैसे ही सेना की 24 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवान नियमित सैनिटाइजेशन के लिए पहुंचे तभी आईईडी धमाका हो गया जिसमें सेना के 4 जवान घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां एक जवान शहीद हो गया। घायल जवानों के आईईडी के स्प्लिंटर(छर्रे) लगे हैं। इस घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः रहस्यों से भरी 'जन्नत' में जमीन के अंदर है मंदिर, बेहद खूबसूरत हैं कश्मीर के ये स्थान  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed