शोपियां में आतंकियों ने सरपंच को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने दिन दिहाड़े एक सरपंच को निशाना बनाकर गोली मार दी। इस हमले में सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल किसी आतंकी संगठन द्वारा इस हमले की कोई जिम्मेदारी नहीं ली गई है।
पुलिस के मुताबिक पहलपुरा गांव के 40 वर्षीय सरपंच मोहम्मद याकू ब मल्ला पर आतंकियों द्वारा मंगलवार की दोपहर शोपियां बाजार में नजदीक से हमला किया गया।
इसके बाद उसे तुरंत शोपियां के जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे श्रीनगर इलाज के लिए भेजा गया।
इस हमले के तुरंत बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से इलाके की घेराबंदी कर दी गई और बड़े पैमाने पर फरार आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई।
दो साल पहले भी हुआ था हमला
शोपियां के एसपी अल्ताफ खान ने बताया कि सरपंच मोहम्मद याकूब मल्ला को बाजार में आतंकियों द्वारा गोली मारी गई। उन्होंने बताया कि हमलावरों को दबोचने के लिए पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी और छापेमारी शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि इससे करीब 2 वर्ष पूर्व भी मल्ला पर उस समय आतंकियों ने हमला किया था, जब वह अपने गांव की मस्जिद से निकल रहा था, लेकिन उस हमले के दौरान वह बच निकला।
फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली गई है।