फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist naved trained by hafiz son talha

हाफिज के बेटे तल्ला सईद ने दी थी आतंकी नावेद को ट्रेनिंग

Sun, 09 Aug 2015 10:03 AM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:03 AM IST
विज्ञापन
terrorist naved trained by hafiz son talha

एनआईए को पूछताछ में नावेद ने बताया कि लश्कर के चीफ हाफिज सईद के बेटे तल्ला सईद ने उसे और उसके अलावा आतंकी प्रशिक्षण कैंप में मौजूद अन्य आतंकियों को जेहाद का पाठ पढ़ाया था और प्रशिक्षण भी दिया था।

विज्ञापन


नावेद ने भी बताया कि जिस आतंकी प्रशिक्षण कैंप में उसने ट्रेनिंग ली थी, उसी में अजमल कसाब ने भी ट्रेनिंग ली थी। उसने बताया कि लश्कर का यह ट्रेनिंग कैंप पीओके के मुजफ्फराबाद में है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो नावेद ने एनआईए की टीम को यह भी बताया कि उधमपुर जिले में भी आठ आतंकी ठिकाने हैं। इनमें से तीन लश्कर के हैं।

नावेद नशे का आदी है

terrorist naved trained by hafiz son talha

पूछताछ में नावेद ने बताया कि उनके साथ एक फिदायीन ग्रुप था। जिसमें 12 लोग थे। दो-दो गुटों में बांटकर हमला करने की ट्रेनिंग दी गई थी। और सभी एक-एक कर कश्मीर में घुस गए थे।

नावेद ने बताया कि दोनों कैंपों में लगभग 230 नए रंगरूट ट्रेनिंग कर रहे हैं। जिसमें उसके गांव के चार और लड़के भी शामिल हैं। नावेद ने ये भी बताया कि उसका परिवार इसके खिलाफ था।

उसके भाई ने उसे मारा भी था। उसके घर में पैसे भी मिले थे, लेकिन फिर भी उसके परिवार ने उसे जाने से मना किया था। नावेद नशे का आदी है, वह सफेद पाउडर खाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed