फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist naved remand extended

पाक आतंकी नावेद का रिमांड बढ़ा

Mon, 26 Oct 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Mon, 26 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
terrorist naved remand extended

 उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के दौरान जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब का रिमांड फिर 14 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


एनआईए की विशेष अदालत के जज वाईपी कोतवाल ने नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के आवेदन पर नावेद के अलावा लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) व ड्राइवर खुर्शीद अहमद भट, शौकत अहमद भट और शाबजार अहमद का भी रिमांड 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


चारों को सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच कोट भलवाल स्थित सेंट्रल जेल से कोर्ट लाया गया। उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के बाद दो ग्रामीणों ने नावेद को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि नावेद को 14 दिनों का रिमांड देने से उसकी न्यायिक रिमांड 90 दिनों से ज्यादा हो रही है। लेकिन एनआईए के सरकारी अभियोजक ने दलील दी कि हमले में आरोपियों से पूछताछ में काफी तथ्य मिले हैं।

हमले में उनका पूरी तरह से शामिल होना भी स्पष्ट हो गया है। इस हमले की योजना में शामिल कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी अभी होनी बाकी है। पीपी ने अदालत से निवेदन किया कि अवधि 90 दिनों से बढ़ाकर 180 दिन तक करने की इजाजत दी जाए।

एनआईए के पीपी की दलीलों पर गौर करने के बाद अदालत ने पाया कि अभी मामले की जांच चल रही है। आतंकी वारदात में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों के मददगारों की तलाश में छापामारी जारी है।

अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पाया कि 90 दिनों की न्यायिक रिमांड में जांच पूरी होना संभव नहीं है, इसलिए अदालत ने 90 दिनों से ज्यादा का रिमांड दे दिया।


पाकिस्तानी आतंकियों को कश्मीर घाटी में एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने और आर्थिक मदद करने वाले फैयाज अहमद इट्टू और फैयाज अहमद सेठा के गैर जमानती वारंट एनआईए ने पहले ही अदालत से हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed