{"_id":"6187d1e0914ee7068378f7b4","slug":"terrorist-made-a-month-ago-in-jammu-and-kashmir-was-found-in-serious-condition-in-shopian-bullets-have-been-fired-at-many-places-in-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शोपियां में घायल अवस्था में मिला आतंकी, कई जगहों पर लगी हैं गोलियां, एक माह पहले हुआ था संगठन में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में घायल अवस्था में मिला आतंकी, कई जगहों पर लगी हैं गोलियां, एक माह पहले हुआ था संगठन में शामिल
Sun, 07 Nov 2021 06:50 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 07 Nov 2021 06:50 PM IST
सार
शोपियां जिले में टीआरएफ आतंकी घायला अवस्था में मिला। उसके शरीर पर कई जगह गोली लगने के निशान है। पुलिस के अनुसार, सी कैटेगरी का है आतंकी है। उससे पूछताछ की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
कश्मीर में सुरक्षा में लगे जवान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में रविवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का एक दहशतगर्द गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। उसके गले के पास गोली लगने के निशान हैं। स्थानीय लोगों ने उसे शोपियां जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आतंकी को अस्पताल से गिरफ्तार कर इलाज के लिए श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में शिफ्ट किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घायल आतंकी की शिनाख्त हरमन के सोहेल अहमद लोन के रूप में हुई है। वह अपने घर के पास घायल अवस्था में गिरा पाया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के कुछ लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यह पता नहीं लग पाया है कि उसे गोली कैसे लगी। पुलिस के अनुसार सोहैल सी कैटेगरी का आतंकी है। वह 12 अक्तूबर को आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से तैयार आतंकियों की सूची में वह भी शामिल है। उससे पूछताछ की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि साहिल आत्मसमर्पण करना चाहता था। इसी कारण ग्रुप के अन्य आतंकियों ने उसे गोली मार दी है।
विज्ञापन