फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist killed tehrik e hurriyat worker altaf

तहरीक-ए-हुर्रियत कार्यकर्ता की हत्या के पीछे आतंकी

Fri, 12 Jun 2015 12:12 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 12 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
terrorist killed tehrik e hurriyat worker altaf

तहरीक-ए-हुर्रियत के कार्यकर्ता शेख अल्ताफ की हत्या के पीछे आतंकियों को जिम्मेदार ठहराते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक ने वीरवार को कहा कि जिन्होंने अल्ताफ की हत्या की है उनकी पहचान हो चुकी है और जल्द पुलिस उन्हें मीडिया के सामने पेश करेगी। बारामुला जिले के सोपोर में मंगलवार को हुई शेख अल्ताफ की हत्या के बाद हर वर्ग द्वारा इसकी निंदा करते हुए इसके पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ बताया था।

विज्ञापन


कुपवाड़ा की पुलिस लाइन में पब्लिक दरबार के दौरान मीडिया से बात करते हुए राज्य पुलिस के महानिदेशक के. राजेंद्रा ने कहा कि अल्ताफ की हत्या के मामले में जांच जारी है और हत्यारों की पहचान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उन्हें मीडिया के सामने पेश किया जाएगा ताकि लोगों को सच्चाई पता लग सके। के.. राजिंद्रा ने यह भी कहा कि उत्तरी कश्मीर में खासकर सोपोर में सभी मोबाइल टॉवर चल रहे हैं व कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


अगर जरूरत पड़ी तो उन लोगों को सुरक्षा दी जाएगी जिनके द्वारा मोबाइल कंपनियों को टॉवरों के लिए जमीन दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सोपोर के लोगों को रिचार्ज को लेकर भी काफी परेशानी हो रही है और आश्वासन दिलाया कि जल्द ही यह परेशानी भी दूर की जाएगी। आतंकी घुसपैठ को लेकर उन्होंने कहा कि आतंकी घाटी में घुसने के लिए काफी हताशा में हैं। राजेंद्रा ने कहा की सभी सुरक्षा एजेंसियों में ऐसा ताल मेल है कि वह हर प्रकार से आतंकियों का सामना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed