{"_id":"617a0429bb9b8852676276e0","slug":"terrorist-killed-in-baramulla-of-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : दुकानदार की हत्या करने जा रहे आतंकी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : दुकानदार की हत्या करने जा रहे आतंकी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया
Thu, 28 Oct 2021 09:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Oct 2021 09:12 AM IST
सार
सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।
विज्ञापन
बारामूला में सुरक्षाबल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारामूला के चेरदारी में सेना और पुलिस के एडीपी पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। उसके पास से 1 पिस्टल, 1 लोडेड मैगजीन और 1 पाक ग्रेनेड बरामद हुआ है। कश्मीर जोन की पुलिस ने यह जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार आतंकियों ने बारामुला जिला के चेरदारी में गश्त कर रही आर्मी और पुलिस की टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस वालों ने भी आतंकियों पर फायरिंग की जिसमें एक आतंकी मारा गया। पुलिस का कहना है कि मारे गए आतंकी के शरीर से एक पिस्तौल, मैग्जीन और एक हथगोला बरामद हुआ है।
विज्ञापन
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि मारा गया आतंकी एक हाईब्रिड टाइप था और उसकी पहचान कुलगाम के जावेद वानी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि जावेद वानी 20 अक्तूबर को मारे गए दो मजदूरों की हत्या की वारदात में भी शामिल था।
विज्ञापन