फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist killed as Army foils infiltration bid along LoC

JK: दूसरे दिन LOC पर घुसपैठ, आतंकी ढेर

Mon, 13 Jul 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेंढर
ब्यूरो/अमर उजाला, मेंढर Updated Mon, 13 Jul 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
terrorist killed as Army foils infiltration bid along LoC

मेंढर तहसील के बलनोई गांव के पास रविवार की देर रात सीमा के उस पार से घुसपैठ का प्रयास कर रहे एक आतंकवादी को सेना के जवानों ने मार गिराया। सेना के अनुसार मारा गया आतंकी पाकिस्तान के हजीरा गांव का रहने वाला है। घटनास्थल से सेना ने भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार एलओसी पर घनी झाड़ियों के बीच आतंकियों की हलचल देखने के बाद सेना ने नाइट विजन डिवाइसेज से उसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


उसके बाद सेना ने कार्रवाई शुरू की। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता के अनुसार रविवार की देर रात हेल्मेट पोस्ट के पास आतंकियों ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया। चार से पांच आतंकवादियों के समूह को सेना ने ललकारा। इस पर उन्होंने सेना के जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ तड़के तीन बजे से पौने चार बजे तक चली।
विज्ञापन


जवानों की ओर से की गई कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि बाकी वापस पाकिस्तान भागने में सफल रहे। मारे गए आतंकवादी के शव के पास से एक एके 47, दो मैगजीन, 39 एके 47 राउंड, दो पाकिस्तान के मार्क वाली माइन्स, एक आरएस वायना टोन, एक नोकिया मोबाइल, 10 हजार भारतीय रुपये, 6885 पाक रुपये, दो बैग, एक मैगजीन पौच, दो रेनकोट और कुछ खाद्य सामग्री मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता के अनुसार आतंकियों के पास से माइन्स मिलना यह दर्शाता है कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से भारतीय सीमा में घुसे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed