आतंकी ट्रेनिंग लेने गए कश्मीरी युवा आईएस से जुड़े!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में हर शुक्रवार को कुछ लोगों द्वारा आईएस के झंडे लहराना अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियां इसकी हर पहलू से जांच कर रही हैं।
इस सबके बीच 90 के दशक में कश्मीर से पाकिस्तान आतंकी ट्रेनिंग के लिए गए लापता युवाओं के अलकायदा समेत आईएस से जुड़ने की भी आशंका है। इसलिए अब कश्मीर में आईएस से जुड़ी हर कड़ी को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं।
दशकों पहले पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग के लिए गए दक्षिण कश्मीर के एक युवक के तार अलकायदा से जुड़े होने की पुष्टि के बाद से कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
अब तक नहीं आए हैं वापिस
यह युवक पाकिस्तान में मारा गया था। सूत्रों का कहना है कि जो पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग के लिए गए थे वे अब तक वापस नहीं आए हैं। जांच एजेंसियों के पास भी उनके बारे में सही सूचनाएं उपलब्ध नहीं हैं।
ऐसे में उनके अलकायदा और आईएस से जुड़े होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पेरिस में हुए आतंकी हमलों के बाद आईएस के खतरे को लेकर जारी अलर्ट के मद्देनजर जांच एजेंसियां लापता हुए कश्मीरी युवाओं की फिर से पड़ताल में जुट गई हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अलकायदा और आईएस से जुड़ी हर तरह की गतिविधयों से सख्ती से निपटा जा रहा है।