फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist infiltration

Jammu News: चुनाव से पहले एलओसी पर घुसपैठ नाकाम, उड़ी में दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर

विज्ञापन
terrorist infiltration
- दहशतगर्दों से दो एके 47 राइफल, चार ग्रेनेड व नकदी बरामद, शिनाख्त के प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



श्रीनगर/बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के रुस्तम पोस्ट इलाके में सुरक्षा बलों ने लोकसभा चुनाव से पहले घुसपैठ करते दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। दहशतगर्दों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। इनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में दोनों पाकिस्तानी बताए गए हैं।
दहशतगर्दों के पास से दो एके47 राइफल, तीन मैगजीन, 83 कारतूस, चार हैंड ग्रेनेड, 10 रुपये का पाकिस्तानी नोट, 10,250 भारतीय मुद्रा और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने एलओसी के आसपास के इलाकों में मुस्तैदी बढ़ा दी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को उड़ी सेक्टर में एलओसी पर रुस्तम पोस्ट के पास शुक्रवार तड़के आतंकवादियों की मूवमेंट के इनपुट मिले थे। सेना की 5-जैक राइफल्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान एलओसी पार से पाकिस्तानी आतंकियों एक टीम साबुरा नाले के पास नजर आई। सुरक्षाबलों के ललकारने पर दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मौके पर मारा गया, जबकि दूसरा पास के जंगल की ओर भाग निकला। सुरक्षाबलों ने बाद में सर्च ऑपरेशन के दौरान उसे भी ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद सेक्टर में एलओसी पर तैनात सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है।

----------
हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान
देश में हो रहे लोकसभा चुनावों में अशांति फैलाने की पाकिस्तान लगातार साजिशें रच रहा है। पिछले सप्ताह रविवार व सोमवार की रात राजोरी के केरी और अखनूर के केरी बट्ट्ल में ड्रोन और आतंकियों की घुुसपैठ की साजिश को सुरक्षाबलों ने फायरिंग कर विफल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed