फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist hideouts demolished in Kishtwar and Pulawama, arms recovered

जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ और पुलावामा में दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त, हथियार बरामद 

Sat, 26 Mar 2022 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Mar 2022 12:37 AM IST
सार

दक्षिण कश्मीर में सेब के बाग में जमीन के नीचे बनाए गए ठिकाने से बर्तन व अन्य सामग्री बरामद की गई है। 

विज्ञापन
Terrorist hideouts demolished in Kishtwar and Pulawama, arms recovered
बरामद विस्फोटक सामग्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर एक पिस्तौल, एक चीन निर्मित ग्रेनेड, 3 यूबीजीएल व अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है जबकि दक्षिण कश्मीर में सेब के बाग में जमीन के नीचे बनाए गए ठिकाने से बर्तन व अन्य सामग्री बरामद की गई है। 

विज्ञापन


किश्तवाड़ा पुलिस को मढ़वा इलाके में एक आतंकी ठिकाने की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना के सहयोग से सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तेलर इलाके के जंगलों में ठिकानों को खोज निकाला। वहां से एक पिस्तौल, 8 आरडीएस, एक चीनी ग्रेनेड, 3 यूबीजीएल ग्रेनेड, 3 आरडीएस, 3 विस्फोटक स्टिक, एक आईऱ्ऱ्ईडी रिमोट 1, एक प्रेशर कुकर बरामद किया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई  है। 
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर में सेब के बगीचे में बना रखा था ठिकाना
दूसरी ओर पुलवामा जिले में एक सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने मिंडोरा त्राल में सेब के बगीचे में आतंकियों का एक ठिकाना खोज निकाला। इसे जमीन के नीचे बनाया गया था। माना जा रहा है कि आतंकी इसमें रुकते थे। तलाशी के दौरान वहां से पुलिस को जंग लगे कुछ बर्तन, जूते आदि बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed