बांदीपोरा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त: गोला-बारूद, इलेक्ट्रॉनिक्स और रसद हुआ बरामद, दो दिन चला ऑपरेशन
उत्तरी कश्मीर के खानज पथरी में सुरक्षाबलों ने 14-15 मई को एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ। वहां से एके-47 मैगजीन, कारतूस, राशन और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अरागम स्थित खानज पथरी इलाके में एक संयुक्त 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन' (साड़ो) के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान भारी मात्रा में युद्ध जैसा सामान और अन्य सामग्री बरामद की गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि यह सफल ऑपरेशन 14 से 15 मई तक सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 3 बटालियन के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।
अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जंगल क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक गुफाओं में पहले स्टन ग्रेनेड दागे और यह सुनिश्चित होने पर कि अंदर आतंकवादियों की मौजूदगी नहीं है, वहां तलाशी ली। इस दौरान हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई, जिसमें खाने पीने का सामान और बर्तन आदि शामिल थे।
अधिकारियों के अनुसार, इस ठिकाने का मिलना यह स्पष्ट करता है कि आतंकवादी उत्तरी कश्मीर के घने जंगलों का उपयोग छिपने और रसद जुटाने के लिए करने की कोशिश कर रहे हैं। आतंकियों की किसी भी साजिश को नाकाम करने और क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल इन इलाकों में लगातार कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
बरामद की गई वस्तुओं में-
गोला-बारूद: 1 एके-47 मैगजीन और 22 कारतूस।
कपड़े और बिस्तर: जूते (3 जोड़ी), फेरन (2), स्वेटर (2), स्लीपिंग बैग (1), कंबल (3), गद्दा (1), चादर और रेनकोट (1)।
इलेक्ट्रॉनिक्स: पुराना हेडफोन (1), पावर बैंक (1), सोलर प्लेट (1), मोबाइल चार्जर (1), पुराना रेडियो एफएम (1), पेंसिल सेल (2)।
बर्तन: खाना पकाने वाले गैस सिलिंडर (2), पतीले (3), परात (1), स्टील की प्लेटें (2), कड़छी (1), चम्मच (1)।
राशन और अन्य सामग्री: मैगी (8 पैकेट), सूप (2 पैकेट), सूखे मेवे (1 किलो), बिस्किट (1 पैकेट), चना (2 किलो), चावल (10 किलो), दाल (3 किलो) और इस्तेमाल की गई सामान्य दवाएं।