{"_id":"61c1ebabba526267fd365eac","slug":"terrorist-fired-upon-joint-team-in-srinagar-no-injury-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के सौरा में नाका पार्टी पर आतंकी हमला, एसपी बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के सौरा में नाका पार्टी पर आतंकी हमला, एसपी बाल-बाल बचे
Tue, 21 Dec 2021 09:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 Dec 2021 09:35 PM IST
सार
श्रीनगर के सौरा इलाके में ऑल्टो कार सवार तीन आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के सौरा इलाके में मंगलवार शाम को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी के घायल होने की खबर है। आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान चल रहा है।
श्रीनगर शहर के सौरा इलाके में मंगलवार की शाम आतंकियों ने एसपी हजरत बल के नेतृत्व में लगे नाका पार्टी को निशाना बनाकर हमला किया। कार सवार आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हालांकि, वे बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई से एक आतंकी के घायल हो गया है। पुलिस ने आतंकियों का पीछा किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने बताया कि एसपी हजरतबल सौरा में नाके पर सीआरपीएफ टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कार सवार तीन आतंकी नाके पर पहुंचे। उन्होंने नाका पार्टी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग होते ही सतर्क जवानों ने मोर्चा संभालते हुए तत्काल जवाबी कार्रवाई की। जवानों की फायरिंग में एक आतंकी घायल हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद आतंकी भाग निकले। नाका पार्टी की ओर से आतंकियों के वाहन का पीछा किया गया। इस बीच शहर के सभी थानों को सतर्क कर दिया गया। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर सतर्कता बढ़ा दी गई। हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई।

जैश मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मददगार दबोचे
दक्षिणी कश्मीर के अवंतिपोरा से मंगलवार को सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार मददगारों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पिस्तौल, हैंडग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पकड़े गए मददगारों से पूछताछ जारी है।
पुलिस ने बताया कि विशिष्ट इनपुट पर कार्रवाई करते हुए अवंतिपोरा पुलिस ने सेना की 50 आरआर और सीआरपीएफ की 110 बटालियन के जवानों के साथ मिलकर जैश से जुड़े 04 मददगारों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान संबूरा निवासी जुबैर गुल, आदिल फयाज व बासित अली तथा कोनिबल पांपोर के शाहिद नबी पंडित के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि गिरफ्तार आतंकवादी सहयोगी जैश कमांडरों के संपर्क में थे। वे हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में मदद करते थे। इसके अलावा वे अवंतिपोरा के संबूरा और पांपोर क्षेत्रों में सक्रिय आतंकवादियों को आश्रय और रसद सहायता प्रदान कर रहे थे। पुलिस ने पांपोर पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।