फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist fired upon civilian in Shopian said jammu kashmir police

एक और कायराना हमला: आतंकियों ने शोपियां में नागरिक को बनाया निशाना, हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू

Wed, 01 Jun 2022 10:28 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 10:28 PM IST
सार

शोपियां में आतंकवादियों ने एक नागरिक को निशाना बनाकर फायरिंग की है। गोली लगने से नागरिक घायल हो गया है। आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Terrorist fired upon civilian in Shopian said jammu kashmir police
Shopian - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के कीगम इलाके में बुधवार रात करीब 8.45 बजे आतंकवादियों ने एक नागरिक को निशाना बनाया। गोली लगने से नागरिक घायल हो गया। जिसे आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान गुलाम नबी शेख के बेटे फारूक अहमद शेख के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि कीगम के गुलाम नबी शेख के बेटे फारूक अहमद शेख को आतंकियों ने निशाना बनाया है। फारूक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

विज्ञापन

कश्मीर में टारगेट किलिंग को लेकर जारी रोष के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रधानमंत्री पैकेज के तहत घाटी में तैनात कश्मीरी हिंदू एवं अल्पसंख्यक समुदाय के सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर तैनात करने के आदेश दिए हैं। कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया छह जून तक पूरी की जाएगी। वहीं, कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष ग्रीवेंस सेल स्थापित किया जाएगा। 

सेल में ई-मेल के जरिए शिकायतें दर्ज करवाई जा सकेंगी। समस्या का समयबद्ध समाधान न करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में यह आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed