फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist communication center flown in flood

बाढ़ से हुआ ये फायदा, POK में कई आतंकी बहे

Sat, 20 Sep 2014 11:31 AM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
terrorist communication center flown in flood

जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ ने जहां बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया, वहीं पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बाढ़ आतंकियों पर कहर बनकर आई।

विज्ञापन


बाढ़ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार स्थित आतंकियों के लांचिंग पैड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए और बाढ़ में लगभग 20-25 आतंकियों के बहने की भी सूचना है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि दरा शेरखान स्थित आतंकियों का कम्युनिकेशन सेंटर ध्वस्त होने से आतंकियों योजनाओं को भारी झटका लगा है।

बंद किए गए आतंकी प्रशिक्षण शिविर

terrorist communication center flown in flood

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित कई आतंकी प्रशिक्षण केन्द्रों को बाढ़ के कारण बंद करना पड़ा है।

जबकि आतंकी संगठनों को सबसे अधिक नुकसान पीओके के दरा शेरखान में हुआ है, जहां आतंकियों का ज्वाइंट कम्युनिकेशन सेंटर बाढ़ के पानी में पूरी तरह बह गया। साथ ही इस सेंटर में मौजूद करीब 20-25 आतंकी बह कर मारे गए हैं।

आतंकियों को नहीं मिल पा रहे निर्देश

terrorist communication center flown in flood

इस कम्युनिकेशन सेंटर का इस्तेमाल पाकिस्तान के सभी बड़े आतंकी संगठन (जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तोयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और आईएसआई) के आतंकी नियंत्रण रेखा के इस ओर आए आतंकियों के साथ संपर्क के लिए करते है।

सूत्रों के अनुसार इस कम्युनिकेशन सेंटर के बह जाने के कारण ही इन दिनों पुंछ, राजोरी क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के उस पार से आतंकियों के घुसपैठ की घटनाएं नहीं हो रही हैं, क्योंकि घुसपैठ के लिए आतंकियों को इसी सेंटर से संदेश और निर्देश जारी किए जाते थे।

विज्ञापन

तो इसलिए सीमा पर पहुंचा था हाफ‌िज सईद

terrorist communication center flown in flood

तीन सितंबर को पुलस्त नदी सहित इस तरफ की सभी बड़ी नदियों और नालों में आई बाढ़ का पानी उसी रात पीओके के दरा शेरखान में पहुंचा।

जिसकी चपेट में आने से सेंटर का संचार सामान और उपकरण भी बह गए। इसी कारण आतंकी संगठन राजोरी पुंछ जिलों में पूरी तरह अपंग हो गए हैं।

वहीं सूचना है कि इन दिनों हाफिज सईद और सलाउद्दीन जैसे बड़े आतंकी सरगना कोटली और उसके आस पास के क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं ताकि नए सिरे से कम्युनिकेशन सेंटर स्थापित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed