जानिए, सेना के हाथ लगे आतंकी कासिम खान की एक-एक बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बीएसएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक आतंकी को मार गिराया है। वहीं एक आतंकी को जिंदा पकड़ लिया गया है।
यह दूसरी बार है जब किसी आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने किसी आतंकी को जिंदा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले 26/11 के मुंबई हमले में पुलिस ने आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकडने में सफल हुई थी।
सुरक्षाबलों ने जिस आतंकी को पकड़ा है उसका नाम कासिम खान उर्फ उस्मान बताया जा रहा है। आतंकी को पकडने में जिन दो युवकों का नाम सामने आ रहा है उनका नाम विक्रम और राकेश बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
बंधकों ने खुद काबू किया आतंकी को
आतंकी पकड़ने वाले ये दोनों ही युवक पास के गांव के ही रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक ऐसी खबरें आ रही हैं कि आतंकी ने इन दोनों युवकों को बंधक बनाया था। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
जब सेना आतंकियों के कब्जे से बंधक लोगों को छुड़ाने की कोशिश कर रही थी तभी आतंकी पर बंधक लोग भारी पड़ गए। जिन तीन नागरिकों को आतंकियों ने बंधक बनाया था, उन्हीं लोगों ने साहस का परिचय देते हुए आतंकी को काबू में कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन बंधक लोगों ने सबसे पहले आतंकी का हथियार छीना। उसके बाद उसे काबू में कर लिया। फिर सेना के जवानों के हवाले कर दिया।
पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा सबूत
ग्रामीणों ने जिस आतंकी को पकड़ा है वह आतंकी कसाब की उम्र के आसपास का दिख रहा है। यह अपना नाम कासिम खान बता रहा है और अपने आप को पाकिस्तान का रहने वाले बता रहा है, लेकिन सेना की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।
कसिम खान लश्कर का आतंकी बताया जा रहा है। इसने 6-7 दिन पहले कश्मीर से घुसपैठ की थी। ऐसा बताया जा रहा है कि इसने मकबूल ग्रुप के साथ भारत में घुसपैठ की थी।
भारत में लगातार हो रहे आतंकी हमले का पाकिस्तान यह कह कर विरोध करता रहा है कि ये आतंकवादी उसके यहां के नहीं हैं। इस आतंकी के पकड़े जाने के बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एक अहम सबूत माना जा रहा है।