{"_id":"587a49614f1c1b5724ba8658","slug":"terrorist-body-found-on-zero-line","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार रात जीरो लाइन के 150 मीटर अंदर तक घुस आए थे आतंकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार रात जीरो लाइन के 150 मीटर अंदर तक घुस आए थे आतंकी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 14 Jan 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
border
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर सेक्टर में तरनाह नाले से घुसपैठ की कोशिश में बीती रात मारे गए आतंकी का शव बीएसएफ ने शनिवार को बरामद कर लिया। घुसपैठ की यह कोशिश बीओपी बोबिया के पिलर नंबर 102 और 103 के बीच हुई थी। यहां से आतंकी जीरो लाइन के 150 मीटर अंदर तक घुस आए थे। आतंकी का शव बोबिया बार्डर की फेंसिंग के नजदीक बरामद किया गया।
मौके पर पहुंचे बीएसएफ के डीआईजी धर्मेंद्र पारेख ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे के लगभग तरनाह नाले के नजदीक पांच संदिग्ध देखे गए। जवानों ने नाइट विजन डिवाइस की मदद से इनकी लोकेशन पर नजर बनाए रखी। कुछ ही देर बाद एक संदिग्ध आतंकी भारतीय सीमा में तारबंदी की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगा। बीएसएफ ने माउंट पोस्ट से घुसपैठियों को दो अलर्ट फायर दिए।
इसके बाद आतंकियों ने अत्याधुनिक हथियारों से गोलीबारी कर दी। चार आतंकी ऊबड़-खाबड़ जगह पर ओट लेकर फायरिंग कर रहे थे। जबकि आगे आ चुके एक आतंकी ने लोकेशन बदलने की कोशिश की।
विज्ञापन
बीएसएफ के जवानों ने निशाना साधकर उसे मार गिराया। अंधेरे और झाड़ियों व ऊंची नीची जगह का फायदा उठाकर चार आतंकी पाकिस्तान की ओर भाग खड़े हुए। डीआईजी ने बताया कि शनिवार सुबह आतंकी का शव बरामद कर लिया गया।

गणतंत्र दिवस पर बड़ी वारदात की फिराक में हैं आतंकी
border
- फोटो : Amar Ujala
आतंकी जिला कठुआ और सांबा में गणतंत्र दिवस पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। बीएसएफ के डीआईजी धर्मेंद्र पारेख के अनुसार खुफिया एजेंसियों से लगातार घुसपैठ की आशंकाओं को लेकर इनपुट मिल रहे हैं। इनमें हीरानगर और सांबा सेक्टर को निशाना बनाने की बात सामने आ रही है।
डीआईजी ने कहा कि बीएसएफ ने पहले से सुरक्षा घेरा कड़ा किया हुआ है। कहा कि बीएसएफ घुसपैठ को नाकाम बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। डीआईजी के मुताबिक यह क्षेत्र घुसपैठ के लिहाज से काफी संवेदनशील है। इसमें तरनाह नाले के किनारे सरकंडों और ऊंची-नीची जगह का सहारा लेकर आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर सकते हैं।