फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attacks policeman after snatching his rifle in kulgam

पुलिसकर्मी पर मिर्ची पाउडर स्प्रे कर राइफल छीनी

Fri, 11 Sep 2015 09:32 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
terrorist attacks policeman after snatching his rifle in kulgam

DEMO PIC

विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिला कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर तैनात एक पुलिसकर्मी की सर्विस राइफल छीन कर अज्ञात बंदूक धारी मौके से फरार हो गए।

उन्हें दबोचने के लिए बड़े पैमाने पर आस पास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस द्वारा यारीपुरा, अनंतनाग, शोपियां, दमहाल हांजीपुरा और काजीगुंड की ओर जाने वाले लगभग सभी रास्तों को सील कर दिया गया।

जम्मू कश्मीर पुलिस का जवान जाहिद अहमद (645 केजीएम) कोर्ट कांप्लेक्स में ड्यूटी पर तैनात था। वह एसपी रेजीडेंस और जिला कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर एक बंकर में ड्यूटी दे रहा था।
विज्ञापन

आतंक‌ियों ने बदली रणनीत‌ि

terrorist attacks policeman after snatching his rifle in kulgam

इसी दौरान दो पिस्तौल धारी युवक घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर का स्प्रे कर इंसास राइफल छीनकर फरार हो गए। पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि पिछले 2 वर्षों के भीतर आतंकियों द्वारा इस रणनीति को ज्यादा अपनाया गया है।

कई बार घाटी के जिलों से आतंकी पुलिसकर्मियों की सर्विस राइफल छीन कर भागने में कामयाब रहे हैं। उनके अनुसार यह काफी चिंताजनक स्थिति है। पिछले दो वर्षों के भीतर करीब आधा दर्जन ऐसे मामले हुए हैं।

खासकर दक्षिणी कश्मीर में ही इस वर्ष कई मामले सामने आए हैं जिसमें पुलिसकर्मियों की सर्विस राइफल छीनी गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed