J&K: 20 घंटे से ज्यादा चली मुठभेड़ के बाद श्रीनगर में 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के पंथाचौक इलाके में शनिवार को सीआरपीएफ के रोड ओपनिंग पार्टी पर हुए आतंकी हमले ंमें शामिल दोनों आतंकियों को मार गिराया गया है। 20 घंटे से ज्यादा देर तक चली मुठभेड़ के दौरान इन दो आतंकियों को मार गिराया गया है।
स्थानीय पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों को दिल्ली पब्लिक स्कूल के परिसर में शनिवार रात से ही घेरा गया था जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया गया है। इससे पूर्व रविवार सुबह स्कूल के करीब 400 कमरों को खंगालने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया गया था।
J&K: Visual of two terrorists neutralized by security forces in DPS school in Srinagar pic.twitter.com/HgmKCDlEKE
— ANI (@ANI_news) June 25, 2017
इस सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 जवान भी घायल हुए हैं। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि हमले में शामिल ये दोनों आतंकी स्थानीय थे या इन्होंने घुसपैठ करके हमले की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक आतंकियों की पहचान की जांच की जा रही है इसके साथ ही इलाके में अब भी सर्च ऑपरेषन चलाया जा रहा है।
पंथाचौक में सीआरपीएफ की ROP पर हुआ था हमला
जानकारी के अनुसार श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित पंथाचौक में आतंकियों द्वारा शाम करीब 6 बजे के आसपास सीआरपीएफ की एक रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हुआ जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
हमले के बाद आतंकी पंथाचौक के पास स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में जा छिपे थे। इसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा इस स्कूल को घेरकर इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। जिसके बाद रात को सुरक्षाबलों द्वारा फायरिंग करके आतंकियों को नेस्तनाबूत करने की कोशिश की गई है।
अप्रैल में भी पंथाचौक पर निशाने पर आए थे सुरक्षाबल
इसमें एक स्थानीय गाड़ी का चालक और बच्ची शामिल थे। घटना के बाद मची भगदड़ का फायदा उठाते हुए आतंकी मौके से भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर ने ली थी।
अप्रैल में हुई इस घटना के दौरान पंथा चौक में आतंकियों द्वारा जम्मू से श्रीनगर की ओर आ रहे सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया गया। इस हमले में करीब आधा दर्जन जवान घायल हो गए थे।