बुरका पहन आतंकवादियों ने कश्मीर में बरसाई गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा जिले में बस स्टैंड में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा की गई फायरिंग में तीन स्थानीय लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से भाग रहे महिलाओं के वस्त्र धारण किए एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी पुलवामा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने उनकी साजिश को नाकाम बना दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा जब इलाके में कुछ संग्दिधों को पकड़ने के लिए छापा डाला गया, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और घटना स्थल से भागने की कोशिश की। फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई।
इस दौरान तीन स्थानीय लोग गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। घायलों में रहती, वहीदा और रियाज अहमद तेली शामिल हैं।
ओजीडब्ल्यू को किया गिरफ्तार
पुलवामा के एसपी तेजिंदर सिंह ने बताया कि इलाके में आतंकियों के होने की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ द्वारा पुलवामा बस स्टैंड पर छापा डाला।
जैसे ही पुलिस ने एक टाटा सूमो में बैठे आतंकियों को कब्जे में लेना चाहा, तो उनमें से एक ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। एसपी के अनुसार आसपास लोगों की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए जवानों ने संयम से काम लिया।
इस दौरान फरार आतंकियों का पीछा करना शुरू किया और एक को धर दबोचा, जो महिलाओं के वस्त्र में था। एसपी तेजिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया शख्स ओजीडब्ल्यू है, जिसकी पहचान दरच पुलवामा के तारिक अहमद के तौर पर हुई है।
इस घटना के बाद इलाके में दुकानें बंद हो गई और कई जगह पर युवाओं द्वारा सुरक्षा बल पर पत्थर भी बरसाए गए। जिले में देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।