फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack on police party in Barzulla area of Srinagar jammu kashmir

72 घंटे के अंदर श्रीनगर में दूसरा हमला, पुलिस के दो जवान शहीद, एक संदिग्ध गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2021 12:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 19 Feb 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack on police party in Barzulla area of Srinagar jammu kashmir
श्रीनगर आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर के बारजुल्ला इलाके में आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला किया है। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस के दो जवान घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि इस आतंकी हमले में कुपवाड़ा के मोहम्मद यूसुफ और लोग्रीपोरा के सुहैल अहमद शहीद हुए हैं। 

विज्ञापन


दोनों शहीद जवानों को पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आईजी ने बताया कि लश्कर के एक आतंकी ने इस हमले को उस वक्त अंजाम दिया जब जवान एक दुकान के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन


आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 72 घंटे के अंदर आतंकियों ने श्रीनगर में दूसरी नापाक हरकत की है। इससे पहले विदेशी राजनयिकों के जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शहर के सोनवार क्षेत्र में हमला किया था। सोनवार में हुए हमले में कृष्णा ढाबा का एक कर्मचारी घायल हुआ था।  

घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर विदेशी प्रतिनिधिमंडल एक होटल में ठहरा था। इस हमले की जिम्मेदारी मुस्लिम जांबाज फोर्स ने ली थी। बता दें कि अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद बेहतर हुए घाटी के हालात आतंकी संगठनों को कांटे की तरह चुभ रहे हैं। आए दिन सीमा पार घाटी में अशांति फैलाने की साजिश रची जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः आतंकियों की बदली रणनीति पर जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा खुलासा, साथ ही ऐसे नेताओं को लिया आड़े हाथ    

शोपियां में सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन में मार गिराए तीन आतंकी

उधर, कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार बरामद हुए हैं। उधर, बडगाम मुठभेड़ में पुलिस का एक एसपीओ शहीद हो गया है। इस मुठभेड़ में घिरे दो आतंकी भाग निकले हैं। हालांकि उन्हें गोली लगी है। सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। 

मुठभेड़ में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ को श्रद्धांजलि देने के बाद आईजी कश्मीर ने बताया कि कल रात हमें जानकारी मिली थी कि लश्कर कमांडर यूसुफ व एक अन्य आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया। मुठभेड़ के दौरान सुबह हमें पता चला कि दोनों आतंकी भाग निकले हैं लेकिन घायल हो गए हैं।

 




मारे गए आतंकियों के बारे में उन्होंने बताया कि तीनों दक्षिण काश्मीर के आतंकी गाजी के साथी थे, और लश्कर के संगठन टीआरएफ का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि हम हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बड़ा खुलासा करते हुए आईजी ने बताया कि आतंकियों ने रणनीति बदल दी है। अब आईईडी का अधिक उपयोग करना शुरू कर दिया है। इस बदली हुई रणनीति से भी निपटने के लिए पुलिस तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed