{"_id":"588257b74f1c1b632aeff58e","slug":"terrorist-attack-on-police-party-in-badgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के बडगाम में पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के बडगाम में पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड दागकर हमला किया, हालांकि ग्रेनेड पुलिस पार्टी से दूर जाकर फटा। इससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस ने आतंकियों की तलाश में व्यापक अभियान चलाया लेकिन वे फरार हो गए। उधर कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में जोरदार धमाके की आवाज से दहशत पसर गई। ग्रामीणों को लगा आतंकी हमला हो गया है। बाद में पता चला कि सेना ने पुराने माइन को विस्फोट से उड़ा दिया।
जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के नारबल इलाके में पुलिस पार्टी गश्त पर थी। घात लगाकर बैठे आतंकी ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड दाग दिया। ग्रिनेड निशाने से चूक गया और दूर जाकर धमाके के साथ फट गया। देर शाम इस वारदात के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार जिस पुलिस पार्टी की गाड़ी पर हमला हुआ उसका नेतृत्व डीएसपी रैंक का अधिकारी कर रहा था। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया। घटनास्थल पर सर्च करने के बाद पुलिस ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ आसपास के इलाके को खंगाला। अंधेरा होने की वजह से सर्च को शनिवार सुबह के लिए स्थगित कर दिया गया।