फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack on police party in badgam

कश्मीर के बडगाम में पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला

Sat, 21 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 21 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack on police party in badgam
आतंकी हमला - फोटो : Demo Pic.
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड दागकर हमला किया, हालांकि ग्रेनेड पुलिस पार्टी से दूर जाकर फटा। इससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस ने आतंकियों की तलाश में व्यापक अभियान चलाया लेकिन वे फरार हो गए। उधर कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में जोरदार धमाके की आवाज से दहशत पसर गई। ग्रामीणों को लगा आतंकी हमला हो गया है। बाद में पता चला कि सेना ने पुराने माइन को विस्फोट से उड़ा दिया।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के नारबल इलाके में पुलिस पार्टी गश्त पर थी। घात लगाकर बैठे आतंकी ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड दाग दिया। ग्रिनेड निशाने से चूक गया और दूर जाकर धमाके के साथ फट गया। देर शाम इस वारदात के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार जिस पुलिस पार्टी की गाड़ी पर हमला हुआ उसका नेतृत्व डीएसपी रैंक का अधिकारी कर रहा था। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया। घटनास्थल पर सर्च करने के बाद पुलिस ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ आसपास के इलाके को खंगाला। अंधेरा होने की वजह से सर्च को शनिवार सुबह के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed