फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack on pdp minister house in kashmir

जम्मू-कश्मीरः पीडीपी मंत्री के घर पर आतंकी हमला, हथियार लूटे

Mon, 27 Mar 2017 08:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 27 Mar 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack on pdp minister house in kashmir
कश्मीर में आतंकी हमला - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। रविवार रात का आतंकियों ने अनंतनाग में पीडीपी मंत्री फारूख अंद्राबी के घर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस हमले में कुछ सुरक्षाकर्मियों के घायल होने और पांच हथियार लूटे जाने की खबर सामने आ रही है हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने रविवार रात मंत्री के घर पर हमला किया। इस दौरान गोलीबारी की आवाजें भी सुनाई दीं। सूत्रों ने मुताबिक आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी लूटे हैं लेकिन अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हमले के वक्त मंत्री घर में मौजूद नहीं थे। घटना के तुरंत बाद आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जम्मू में भी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश

terrorist attack on pdp minister house in kashmir
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
जम्मू में पहली बार किसी पुलिसकर्मी पर हमला कर शनिवार को एके 47 रायफल छीना जाना एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। इस मामले में अब तक दो हमलावर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मुख्य सरगना सहित दो हमलावर अब भी फरार हैं।

इनकी गिरफ्तारी के लिए सभी थानों को फोटो भेजते हुए अलर्ट किया गया है। साथ ही जम्मू संभाग के सभी प्रमुख स्थानों, मंदिरों, हाईवे तथा प्रधानमंत्री के उधमपुर में दो अप्रैल को प्रस्तावित रैली स्थल के आस-पास सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ में जुटी हुई हैं। उनके यहां के ठिकाने तथा शरणदाताओं का भी पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed