फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack on army camp in pulwama tral

दक्षिण कश्मीर में लगातार सात बड़े आतंकी हमले, सुरक्षाबलों के 16 जवान घायल

Wed, 14 Jun 2017 11:23 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 14 Jun 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack on army camp in pulwama tral
कश्मीर में तैनात जवान - फोटो : File Photo

घाटी में आतंकियों ने मंगलवार को सीरियल हमले किए। खासकर दक्षिणी कश्मीर में सीआरपीएफ कैंपों और पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया गया। सीआरपीएफ के 10 जवानों सहित 14 घायल हुए हैं, जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


इसके साथ ही अनंतनाग में सेवानिवृत्त न्यायाधीश के घर पर तैनात पुलिस पोस्ट पर हमला कर आतंकी हथियार लूट ले गए। उत्तरी कश्मीर में सोपोर में सेना के कैंप को निशाना बनाया। सीरियल हमले से सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


इलाके की घेराबंदी कर व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ा गया है। चार घंटे में सात आतंक की घटनाओं के बाद पूरी घाटी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आतंकियों द्वारा त्राल में सातवां हमला रात करीब 11 बजे 42 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हुआ है। इस हमले में 2 जवान घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलवामा और पहलगाम में सीआरपीएफ के कैंप पर हमला

terrorist attack on army camp in pulwama tral
आतंकी हमले की साजिश - फोटो : File Photo

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के ललिहार गांव में सीआरपीएफ की एफ/180 बटालियन कैंप पर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी आतंकियों ने हमला किया। ग्रेनेड दागे जाने से 10 जवान घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है।

इसी कैंप पर सोमवार की रात भी आतंकियों ने ग्रेनेड दागे थे, जिसमें दो जवान घायल हुए थे। पदगामपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला किया गया। हालांकि, ग्रेनेड बगल में स्थित स्कूल परिसर में गिरकर फटा। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

अनंतनाग जिले के अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप पहलगाम के सरनाल में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड दागे। पुलवामा पुलिस स्टेशन पर भी आतंकियों ने ग्रेनेड दागे, जिसमें दो जवान घायल हो गए। पुलवामा पुलिस लाइन के पास ही संदिग्ध हलचल देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने हवा में गोलियां चलाईं। हालांकि, यहां कोई जवाबी फायरिंग नहीं हुई। 

अनंतनाग में जज के गार्ड रूम पर फायरिंग कर लूटी राइफल

terrorist attack on army camp in pulwama tral
terrorist - फोटो : Demo Photo

अनंतनाग जिले के अंछीदूरा में सेवानिवृत्त न्यायाधीश मुजफ्फर अतहर के घर पर तैनात पुलिस पोस्ट पर आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें दो जवान घायल हुए हैं। यहां से चार हथियार लूट कर आतंकी भाग निकले।

डीआईजी एसपी पाणि ने बताया कि हमले में दो जवान घायल हुए हैं, लेकिन कितने हथियार लूटे गए हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है। उत्तरी कश्मीर के सोपोर के पजलपोरा में आतंकियों ने यूबीजीएल से ग्रेनेड दागे। डीआईजी उत्तरी कश्मीर नीतीश कुमार ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed