दक्षिण कश्मीर में लगातार सात बड़े आतंकी हमले, सुरक्षाबलों के 16 जवान घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में आतंकियों ने मंगलवार को सीरियल हमले किए। खासकर दक्षिणी कश्मीर में सीआरपीएफ कैंपों और पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया गया। सीआरपीएफ के 10 जवानों सहित 14 घायल हुए हैं, जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इसके साथ ही अनंतनाग में सेवानिवृत्त न्यायाधीश के घर पर तैनात पुलिस पोस्ट पर हमला कर आतंकी हथियार लूट ले गए। उत्तरी कश्मीर में सोपोर में सेना के कैंप को निशाना बनाया। सीरियल हमले से सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई है।
इलाके की घेराबंदी कर व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ा गया है। चार घंटे में सात आतंक की घटनाओं के बाद पूरी घाटी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आतंकियों द्वारा त्राल में सातवां हमला रात करीब 11 बजे 42 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हुआ है। इस हमले में 2 जवान घायल हैं।
#UBGL fired by militants on security forces camp; #Tral. No firing..2 SF personnel suffer minor injuries.
— J&K Police (@JmuKmrPolice) June 13, 2017
पुलवामा और पहलगाम में सीआरपीएफ के कैंप पर हमला
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के ललिहार गांव में सीआरपीएफ की एफ/180 बटालियन कैंप पर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी आतंकियों ने हमला किया। ग्रेनेड दागे जाने से 10 जवान घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है।
इसी कैंप पर सोमवार की रात भी आतंकियों ने ग्रेनेड दागे थे, जिसमें दो जवान घायल हुए थे। पदगामपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला किया गया। हालांकि, ग्रेनेड बगल में स्थित स्कूल परिसर में गिरकर फटा। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
अनंतनाग जिले के अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप पहलगाम के सरनाल में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड दागे। पुलवामा पुलिस स्टेशन पर भी आतंकियों ने ग्रेनेड दागे, जिसमें दो जवान घायल हो गए। पुलवामा पुलिस लाइन के पास ही संदिग्ध हलचल देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने हवा में गोलियां चलाईं। हालांकि, यहां कोई जवाबी फायरिंग नहीं हुई।
अनंतनाग में जज के गार्ड रूम पर फायरिंग कर लूटी राइफल
अनंतनाग जिले के अंछीदूरा में सेवानिवृत्त न्यायाधीश मुजफ्फर अतहर के घर पर तैनात पुलिस पोस्ट पर आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें दो जवान घायल हुए हैं। यहां से चार हथियार लूट कर आतंकी भाग निकले।
डीआईजी एसपी पाणि ने बताया कि हमले में दो जवान घायल हुए हैं, लेकिन कितने हथियार लूटे गए हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है। उत्तरी कश्मीर के सोपोर के पजलपोरा में आतंकियों ने यूबीजीएल से ग्रेनेड दागे। डीआईजी उत्तरी कश्मीर नीतीश कुमार ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।