फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack in poonch, Para commandos took position

पुंछ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ का Exclusive Video

Sun, 11 Sep 2016 08:02 PM IST
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ Updated Sun, 11 Sep 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack in poonch, Para commandos took position
इमारत के अंदर से निकलता धुंआ - फोटो : Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में रविवार सुबह आतंकियों ने मिनी सचिवालय के पास सुरक्षा बलों पर हमला बोल दिया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया, जबकि दो जवान घायल हैं। आतंकी एक निर्माणाधीन इमारत और एक घर में छिपे हुए थे। सेना ने ऑपरेशन लंबा खिंचता देख हेलिकॉप्टर की मदद से अपनी 9 पैरा कमांडो बटालियन को मौके पर भेजा। पैरा कमांडोज ने तीनों आतंकियों को ढेर कर बंधकों को सुरक्षित निकाल लिया। अमर उजाला डॉट कॉम के पास इस हमले का एक्सक्लूसिव वीडियो है। 
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह सात बजे दो से तीन आतंकी मिनी सचिवालय की नई निर्माणधीन इमारत के पास पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आसपास तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते इससे पहले आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन



 
Trending Videos

अंधेरे का फायदा उठा सकते हैं आतंकी

terrorist attack in poonch, Para commandos took position
मुठभेड़ स्थल पर पैरा कमांडो को लेकर पहुंचा हेलीकाप्टर - फोटो : Amar Ujala
पहले पैरा कमांडो की टीम घर में घुसी और वहां एक आतंकी को ढेर कर दो बंधकों को छुड़ाया। उसके बाद कमांडोज ने मिनी सचिवालय के अंदर घुसकर दो आतंकियों को ढेर कर दिया। आतंकियों द्वारा भीषण गोलाबारी के चलते उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते जवानों ने इमारत को निशाना बनाते हुए रॉकेट लांचर से गोले दागे।

मिनी सचिवालय की इमारत के अंदर से धुंए का गुबार निकलता देखा गया। वहीं सेना ने पूरे इलाके को खाली करवा लिया है। ऐसा माना जा रहा कि मुठभेड़ आतंकी पूरी तैयारी के साथ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed