फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorist attack in poonch

पुंछ: 12 घंटे चली मुठभेड़ में पैरा कमांडोज ने तीन आतंकियों को किया ढेर, कांस्टेबल शहीद

Sun, 11 Sep 2016 08:27 PM IST
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ Updated Sun, 11 Sep 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack in poonch
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद जवान - फोटो : PTI
जम्मू संभाग के पुंछ शहर में सुबह आतंकियों ने हमला कर दिया। सुरक्षा बलों ने देर शाम तीनों आतंकी मार गिराए। इस दौरान आतंकियों से लोहा लेते एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।
विज्ञापन


पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। आपरेशन में मदद के लिए 9 पैरा बटालियन को लगाया गया है।  उधर, एलओसी पर कश्मीर संभाग में नौगाम, गुरेज और टंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाया गया।
विज्ञापन


नौगाम में चार विदेशी आतंकी मार गिराए गए। इनके पास से चार एके 47 रायफल और भारी मात्रा में हथियार तथा गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

मिनी सचिवालय में छिपे आतंकियों से मुठभेड़ जारी

terrorist attack in poonch
मुठभेड़ स्थल पर पैरा कमांडो को लेकर पहुंचा हेलीकाप्टर - फोटो : Amar Ujala
पुंछ में रविवार सुबह सात बजे तीन आतंकी मिनी सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत के पास पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। आसपास तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते इससे पहले आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी राजेंद्र कुमार उर्फ राजीव शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए। हमले के बाद दो आतंकी मिनी सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत में जा छिपे।

एक अन्य आतंकी पास में ही नजीर हुसैन मीर के मकान में घुस गया। उसने नजीर तथा उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने निर्माणाधीन इमारत की घेराबंदी कर ली। इस दौरान गोलाबारी में नजीर का नौकर घायल हो गया।

मुठभेड़ के चलते सेना ने इलाके को खाली करवाया

terrorist attack in poonch
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
बाद में सेना ने नजीर तथा उनकी पत्नी को सुरक्षित निकाला और आपरेशन को अंजाम दिया। आपरेशन को लंबा खिंचता देख सेना ने हेलीकाप्टर की मदद से मुठभेड़ स्थल पर सेना की 9 पैरा बटालियन को उतारा।

पैरा कमांडोज ने रविवार देर शाम मिनी सचिवालय में छिपे दो आतंकियों को भी ढेर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अंधेरे की वजह से आतंकियों के शव अभी नहीं निकाले जा सके हैं। ऐतिहातन पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

वहीं रियासत के डिप्टी सीएम डा. निर्मल कुमार सिंह ने हमले को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाक को ऐसी नापाक हरकतों से बाज आना चाहिए।

पुंछ में अब तक हुए आतंकी हमले
2002 में आनंद होटल में आतंकी हमले में छह लोग मारे गए
2003-04 में बस स्टैंड के पास हुए हमले में चार लोगों की मौत
14 अगस्त 2016 को अमरनाथ यात्रियों के काफिले पर ग्रेनेड हमला
विज्ञापन

एलओसी के तीन सेक्टरों में घुसपैठ नाकाम, 4 आतंकी ढेर

terrorist attack in poonch
सेना और आतंक‌ियों में मुठभेड़ - फोटो : PTI
उधर, कश्मीर में एलओसी पर आतंकियों ने रविवार सुबह नौगाम, गुरेज और टंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की। रविवार सुबह आतंकियों के दल ने नौगाम सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की।

एलओसी की फारवर्ड पोस्ट पर तैनात जवानों ने आतंकियों को घुसपैठ करते देख लिया और उन्हें समर्पण के लिए ललकारा। इस पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले से सतर्क जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें चार विदेशी आतंकी ढेर हो गए।

आतंकियों के पास से चार हथियार बरामद हुए हैं। इसके साथ ही आतंकियों ने गुरेज और टंगधार सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश की। वहां भी आतंकियों और सेना के जवानों में मुठभेड़ हुई। टंगधार से आतंकी भाग निकले।

एसओसी पर बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ की फिराक में

terrorist attack in poonch
encounter - फोटो : PTI
गौरतलब है कि मौजूदा समय में घाटी में हालात खराब चल रहे हैं। इसके साथ ही मुठभेड़ में आतंकियों के मरने की संख्या में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है। अगर मौजूदा हालात को देखा जाए तो घाटी में आतंकियों की संख्या दिन-ब-दिन कम होती जा रही है।

आतंकी संगठन स्थानीय युवाओं को भी भर्ती करने में असफल हो रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ की फिराक में बैठे हैं। जानकारों का मानना है कि बर्फबारी शुरू होने से पहले आतंकी संगठन ज्यादा से ज्यादा संख्या में आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाना चाहते हैं, ताकी घाटी का माहौल खराब किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed