फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist attack in Palanwala sector of Akhnoor one terrorist killed army dog martyred

सेना ने किया सलाम: दहशतगर्दों से जंग में शहीद हुआ 'फैंटम', जवानों को बचाने के लिए कूदा था मैदान में

Tue, 29 Oct 2024 04:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Oct 2024 04:20 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में बीते एक हफ्ते में यह पांचवां आतंकी हमला है। इन हमलों में तीन जवान बलिदान हो गए। आठ नागरिकों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Terrorist attack in Palanwala sector of Akhnoor one terrorist killed army dog martyred
सेना का डॉग फैंटम का बलिदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के बाद एक बार फिर आतंकियों ने जम्मू को टारगेट किया है। सोमवार को जम्मू जिले के अखनूर के पलांवाला सेक्टर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है। वहीं इस हमले में भारतीय सेना के कुत्ते फैंटम ने अपनी जान गंवा दी। 

विज्ञापन

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने ट्वीट किया, 'जब हमारे सैनिक फंसे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंच रहे थे, तो फैंटम ने दुश्मन की गोलीबारी का सामना किया, जिससे उसे घातक चोटें आईं। उनके साहस, निष्ठा और समर्पण को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में छिपकर बैठे थे आतंकी
दहशतगर्दों ने सेना के काफिले पर हमला किया, लेकिन चूक गए। आतंकी पास के ही एक मंदिर में छिपकर बैठे थे। मंदिर से निकलकर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद फिर मंदिर में जाकर छिप गए। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को मंदिर में ही ढेर कर दिया। अन्य दो जंगल की तरफ भाग निकले। सेना ने सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया है। ऑपरेशन में एनएसजी कमांडो को उतारा गया है।

विज्ञापन

आतंकियों ने बच्चों को बनाया बंधक
बताया जा रहा है कि ज्यौड़ियां से लगभग 25 किलोमीटर दूर एलओसी के अंतिम गांव बटल में शिव मंदिर में कुछ बच्चे रोज सुबह ट्यूशन पढ़ने आते हैं। तीन बच्चे सोमवार की सुबह मंदिर पहुंचे, तो वहां पहले से तीन आतंकी मौजूद थे। आतंकियों ने बच्चों को बंधक बना लिया। करीब आधे घंटे बाद बच्चों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए आतंकी मंदिर से निकले और पास से गुजर रहे सैन्य काफिले को निशाना बनाया। गनीमत रही कि फायरिंग की जद में काफिले में पीछे चल रही एंबुलेंस ही आई। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। एक दहशतगर्द का शव और घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। बता दें कि रविवार रात को ही कठुआ के बिलावर और राजोरी के तलवाल गांव में संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली थी।

एक हफ्ते में पांचवां हमला, तीन जवान बलिदान, आठ नागरिक मारे गए
जम्मू-कश्मीर में बीते एक हफ्ते में यह पांचवां आतंकी हमला है। इन हमलों में तीन जवान बलिदान हो गए। आठ नागरिकों की मौत हुई है।
- 24 अक्तूबर : बारामुला में गुलमर्ग के पास सैन्य काफिले पर हमला। सेना के तीन जवान बलिदान हो गए। दो पोर्टर भी मारे गए
- 24 अक्तूबर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बटगुंड में आतंकियों ने मजदूर पर गोलीबारी की। हमले में मजदूर घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है
-20 अक्तूबर : गांदरबल के गगनगीर में एक डॉक्टर, पांच प्रवासी मजदूरों समेत सात लोगों की आतंकियों ने हत्या कर दी।
-16 अक्तूबर : शोपियां में आतंकियों ने प्रवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मुठभेड़ स्थल पर टैंक भी तैनात
बताया जा रहा है कि पलांवाला सेक्टर में अन्य दो आतंकी जंगल में छिपे हुए हैं। इनको मार गिराने के लिए सेना ने एनएसजी कमांडो को उतारा है। सेना की तरफ से मुठभेड़ स्थल पर टैंक भी भेजे गए हैं। सेना आतंकियों को हर हाल में मार गिराना चाहती है। इनको हर तरफ से घेर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed