फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist Attack: Gulmarg is buzzing with tourists, hotel business is picking up pace

After Terrorist Attack : घाटी में लौटने लगी बहार... गुलमर्ग पर्यटकों से गुलजार, होटल कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

Sun, 25 May 2025 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा साकिब नबी, गुलमर्ग
साकिब नबी, गुलमर्ग Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 May 2025 04:54 AM IST
सार

सीजफायर के बाद हालात सामान्य हुए तो घाटी में पर्यटक भी बढ़े हैं। पहलगाम पहुंच रहे पर्यटक बायसरन बंद होने से निराश हैं। ऐसे में पर्यटकों की संख्या गुलमर्ग में बढ़ रही है।

विज्ञापन
Terrorist Attack: Gulmarg is buzzing with tourists, hotel business is picking up pace
शनिवार को पहुंचे सैलानी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम हमले के बाद ठिठके पर्यटक पाकिस्तान की गोलाबारी के बाद कश्मीर में थम गए थे। सीजफायर के बाद हालात सामान्य हुए तो घाटी में पर्यटक भी बढ़े हैं। पहलगाम पहुंच रहे पर्यटक बायसरन बंद होने से निराश हैं। ऐसे में पर्यटकों की संख्या गुलमर्ग में बढ़ रही है।

विज्ञापन


ठंडे मौसम और बेहद खूबसूरती के कारण कश्मीर पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतर स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में पर्यटक कश्मीर की ओर रुख कर रहे हैं। पहलगाम हमले से पर्यटक ठिठके तो हैं, लेकिन वह अब भी कश्मीर को पसंद करते हैं। इसीलिए वह घाटी के अन्य स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को गुलमर्ग में काफी पर्यटक थे। यह पर्यटक दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब और चंडीगढ़ सहित कई राज्यों से आए थे। पुणे के राजन कुमार ने बताया कि पहले पहलगाम, श्रीनगर और गुलमर्ग का प्लान था। बायसरन बंद होने के कारण वहां नहीं गए। श्रीनगर होकर गुलमर्ग आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलमर्ग के टूर ऑपरेटर्स और होटल कारोबारियों के मुताबिक, तीन दिन से होटलों में बुकिंग तेजी से बढ़ी है। उम्मीद है कि गर्मी की छुट्टियां बिताने और यहां की खूबसूरती और मौसम का लुत्फ उठाने पर्यटक जरूर आएंगे। वहीं, प्रसिद्ध गुलमर्ग गंडोला राइड के लिए टिकटों की बिक्री में भी तेजी से वृद्धि हुई है।

एक स्थानीय होटल मैनेजर ने बताया, पहलगाम की घटना के बाद पर्यटकों को घाटी में लौटते देखकर मैं बहुत खुश हूं। हम सभी आगंतुकों का स्वागत करते हैं और उनकी सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पहलगाम आंतकी हमला: पर्यटकों से गुलजार रहने वाले गुलमर्ग-सोनमर्ग में सन्नाटा, होटलों में महज 5 फीसदी ही बुकिंग
राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ी
सार्वजनिक सुरक्षा को और अधिक सुनिश्चित करने के लिए, नरबल-गुलमर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा उपायों को और बढ़ा दिया गया है। मार्ग की निगरानी और यात्रियों को आश्वस्त करने के लिए संयुक्त सुरक्षा एजेंसियों ने कई सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed