दिवाली से पहले हो सकता है बड़ा आतंकी हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी फेस्टिवल सीजन में खलल डालने के लिए आतंकी संगठन साजिश रच रहे हैं। खास कर कुछ ही दिनों में नवरात्र के दौरान आतंकी दहशत फैलाना चाहते हैं। पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को हर हाल में सीमा पार करने का दबाव बनाया जा रहा है।
अगले महीने मौसम में भी बदलाव होगा। ऐसे में खराब मौसम का लाभ उठाकर हमला करने की नापाक साजिश की जा रही है। खुफिया एजेंसियों के पास इसके इनपुट पहुंचे हैं।
पिछले दो साल के दौरान जम्मू संभाग में हुए आतंकी हमलों पर नजर डाली जाए तो यह सूचना पुख्ता हो जाती है। बहरहाल, सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा मजबूत करने पर मंथन शुरू कर दिया है।
नवरात्रों के आसपास सांबा और कठुआ में हुए आतंकी हमले
वर्ष 2014 और पंद्रह में जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में आधा दर्जन आतंकी हमले हो चुके हैं। इसमें दो बार कठुआ और सांबा और एक बार आरएस पुरा के अरनिया में हमला हो चुका है।
यह सभी हमले नवरात्रों के आसपास हुए हैं। चाहे सर्दियों में नवरात्र हो या गर्मियों में, आतंकियों ने इसमें साजिश डालने की कोशिश की। सूत्रों का कहना है कि आतंकी संगठनों को सांबा और कठुआ जिलों में घुसपैठ कर हमले करने का दबाव बनाया गया है।
आईबी पर फेंसिंग के पास करीब सौ पाक आतंकी घुसपैठ के लिए बैठे हुए हैं। सर्दियों में धुंध पड़ने पर मौसम खराब हो जाता है। ऐसे में आतंकी इसका लाभ उठाने की ताक में हैं।