फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack at srinagar lal chowk 14 injured

श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकी हमला, 14 लोग घायल

Sat, 29 Nov 2014 04:15 PM IST
Updated Sat, 29 Nov 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack at srinagar lal chowk 14 injured

जम्मू के अरनिया के बाद अब श्रीनगर के लाल चौक पर

विज्ञापन
आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने श्रीनगर के लाल चौक के पास पलेडियम गली में ग्रेनेड से हमला किया है।

132 सीआरपीएफ बटालियन के बंकर के बाहर किए गए हमले में 14 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में एक सीआरपीएफ का सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। स्थानीय डीएसपी फैसल क्यूम का कहना है कि हमले में 14 नहीं केवल सात लोग घायल हुए हैं, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सात से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर में प्रथम चरण का मतदान सफल होने के बाद से ही आतंकवादी आतंकी वारदात को अंजाम देने में लगे हुए हैं। इससे दो दिन पहले आतंकियों ने जम्मू के अरनिया सेक्टर में सेना के बंकर पर कब्जा करके बड़ा आतंकी हमला किया था।

दो दिन के ऑपरेशन के बाद सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान सेना के भी तीन जवान शहीद हो गए थे और पांच स्थानीय नागरिकों की जान चली गई थी।

हमला कर आराम से फरार हो गए आतंकी

terrorist attack at srinagar lal chowk 14 injured

बता दें कि श्रीनगर का लाल चौक शहर का सबसे पॉश एंव व्यस्‍त इलाका है। आज दोपहर आतंकियों ने यहां ग्रेनेड फेंका जिसमें 14 लोग घायल हुए हैं। 14 घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिसमें एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज पास के ही अस्पताल में किया जा रहा है।

हमले में लाल चौक पर स्‍थ‌ित सीआरपीएफ के बंकर को निशाना बनाया गया। आतंकियों ने बंकर के पास ग्रेनेड फेंका और वहां से फरार हो गए। इसी दौरान बंकर के पास से गुजर रहे महिला और बच्चे इसके शिकार हो गए। महिला और बच्चों को गंभीर चोट आई है।

हमले के बाद लाल चौक इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा में दूसरे चरण का मतदान दो दिसंबर को होना है जबक‌ि श्रीनगर में 14 दिसंबर को मतदान है। चुनाव में खलल डालने को ही यह हमला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में घायलों की पहचान हुई

terrorist attack at srinagar lal chowk 14 injured

लाल चौक पर किए गए हमले में देवास कुलगाम के निवासी गुलाम नबी नायक और उनका बेटा फारूक अहमद, कवूसा बड़गाम निवासी अब्दुल रहमान वानी और सलीम बानी, शिवपोरा निवासी मुश्ताक अहमद दार, नातीपोरा निवासी सैयद अब्दुल माजिद, बेमीना निवासी बशीर अहमद वानी की पहचान कर ली गई है जबकि अन्य घायलों की पहचान की जा रही है। डॉक्टर्स का कहना है कि घायलों की हालत स्‍थ‌ित बनी हुई है।

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान दो दिसंबर को होना है। इससे पहले आतंकियों ने रियासत में गतिविधियां तेज कर दी हैं। पीएम मोदी कर रैली से एक दिन पहले राजोरी में एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी दबोचा गया था। इसके पास से हथ‌ियारों के साथ पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद की गई थी। वहीं आज डोडा में सुरक्षाबलों ने बड़ा आतंक‌ी‌ ठिकाना भी ध्वस्त किया है।

इस आतंकी ठिकाने में सेना को एक एके 47, एक चाइनीज पिस्टल, दो 303 राइफल, 12 बोर की तीन बंदूक, एक स्नाइपर राइफल, एक देसी कट्टा, एके 47 की चार मैगजीन और 303 राइफल की तीन मैगजीन बरामद की हैं। इसके अलावा दो रेडियो सेट, 216 राउंड बुलेट्स, चार हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed