फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack alert for independence day and amarnath yatra as militants video goes viral

20 आतंकियों का वीडियो वायरल, अमरनाथ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस पर हमले की आशंका

Mon, 30 Jul 2018 01:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 30 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack alert for independence day and amarnath yatra as militants video goes viral
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 20 आतंकियों के एक साथ होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों का यह ग्रुप अमरनाथ यात्रा या फिर स्वतंत्रता दिवस पर हमले कर सकता है। हथियारों से लैस इन आतंकियों का वीडियो वायरल होने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सभी सैन्य प्रतिष्ठानों तथा महत्वपूर्ण ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। 
विज्ञापन


चार मिनट 22 सेकेंड का यह वीडियो दक्षिणी कश्मीर का माना जा रहा है। वीडियो में आतंकी एक-एक कर अपने चेहरे कैमरे के सामने कर रहे हैं। इसमें सभी आतंकी अत्याधुनिक हथियारों से लैस दिख रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 20 आतंकियों के इस ग्रुप में हिजबुल तथा लश्कर दोनों के आतंकी हैं। यह फोटो शूट ग्रुप कमांडर उमर मलिक के नेतृत्व में हुआ दिख रहा है। माना जा रहा है कि यह वीडियो शोपियां के किसी सेब के बगीचे का है। वीडियो में लगभग सभी आतंकियों के चेहरे ढंके हुए हैं। बैकग्राउंड में तराना भी सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन

 
पिछले सप्ताह भी इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें 25 आतंकियों का ग्रुप हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर जीनत उल इस्लाम के नेतृत्व में देखा जा रहा था। इस वीडियो में रिसर्च स्कालर से आतंकी बना मन्नान वानी भी था। इसमें भी सभी आतंकियों के चेहरे पर कैमरा घूम रहा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस ग्रुप के अन्य आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed