{"_id":"5ed4e2b33913aa694109e553","slug":"terrorist-associate-held-arms-and-ammunition-recovered-in-kupwara-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ाः आतंकियों का एक मददगार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ाः आतंकियों का एक मददगार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद बरामद
Mon, 01 Jun 2020 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 01 Jun 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
हथियार और गोला-बारूद बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इनपुट मिला था कि मोहम्मद हफीज रैना निवासी अमरोही कर्नाह को सीमा पार से हथियार और गोलाबारूद की खेप मिली है। इस सामग्री को उसे घाटी में छिपे आतंकियों तक पहुंचाने का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन
इस सूचना पर पुलिस ने अभियान चलाकर आतंकियों के इस मददगार को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ व तलाशी में 10 ग्रेनेड, चार वायरलेस सेट, एके-47 की 200 गोलियां बरामदगी हुईं। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बयान पर आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन