आतंकी पुराने रूटों को एक्टिव करने की कर रहे साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन लश्कर तैयबा घुसपैठ के पुराने रूटों को फिर से सक्रिय करने साजिश रच रहा है। अन्य आतंकी संगठन भी लश्कर के साथ आ रहे हैं।
शुरूआती चरण में जम्मू संभाग के राजोरी, पुंछ, रियासी और उधमपुर जिलों में अपने पुराने रूट मैप को फिर से सक्रिय करने की साजिश कर रहे हैं। यदि इनका यह प्लान कामयाब हुआ तो अन्य जिलों के रूट मैप को भी सक्रिय करेंगे।
खुफिया एजेंसियों के पास इसकी सूचना पहुंची है। हालांकि इन रूटों पर भारतीय सेना कड़ा पहरा है। पीओके में आए दिन इस साजिश को लेकर आईएसआई, पाक सेना और आतंकी संगठनों में इसकी बैठकें हो रही हैं।
2000 में घुसफैठ के लिए आतंकी इन रूटों का करते थे इस्तेमाल
सूत्रों का कहना है कि आईएसआई, पाक सेना और आतंकी मिलकर इस साजिश पर काम कर रहे हैं। राजोरी जिले में करकुंडी, टांगागली,राजधानी, केरी, लाम, झंगड्, भीर भडेसर, सुंदरबनी, मेनका महादेव, कालाकोट शामिल हैं।
राजोरी के कालाकोट और बुद्धल क्षेत्र के समोट और कालाकोट से होकर रियासी जिले तक पहुंचने का आतंकियों का पुराना रूट रहे हैं। इसके अलावा पुंछ जिले में बालाकोट, बनलोई, गोल्ड, रोशनी पोस्ट, पुंछ, कृष्णा घाटी, शाहपुर, कुतरियां, साब्जियां रूट आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता था।
उधमपुर और कठुआ के बीच आईबी के नजदीक लगता बसंतगढृ रूट भी आतंकियों की लिस्ट में शामिल है। आतंकी वर्ष 2000 इन जिलों में इन रूटों का इस्तेमाल करते थे।
यहां तक कि वे इलाके में खुलेआम शादियों तक में शरीक होते थे। 2005 के बाद इन क्षेत्रों में सेना की कड़ी चौकसी के चलते उनके यह रूट बंद हो गए।
एक कारण यह भी
देखा जाए तो पिछले दो सालों से राजोरी और पुंछ जिलों के जिन रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहे हैं, वह क्षेत्र आतंकियों के पुराने रूट रहे हैं।
अब स्थानीय लोग आतंकियों को सहारा नहीं देते। पाक सेना इन इलाकों को निशाना बना कर आतंकियों का सहयोग करना चाहती है, ताकि लोग पलायन कर जाएं और आतंकी इन रूटों का इस्तेमाल कर सकें।
आतंकियों का रूट
राजोरी जिला-करकुंडी, टांगागली,राजधानी, केरी, लाम, झंगड्, भीर भडेसर, सुंदरबनी, मेनका महादेव, कालाकोट
पुंछ -बालाकोट, बनलोई, गोल्ड, रोशनी पोस्ट, पुंछ, कृष्णा घाटी, शाहपुर, कुतरियां, साब्जियां
रियासी जिला-वाया बुद्धल समोट, कालाकोट
उधमपुर जिला-बसंतगढ़