{"_id":"57f8a5234f1c1b6c532700e1","slug":"terrorist-activities-increased-on-terror-launching-pads","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की बौखलाहट, सीमा पार आतंकी कैंपों में बढ़ी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की बौखलाहट, सीमा पार आतंकी कैंपों में बढ़ी हलचल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 08 Oct 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
Terrorist
- फोटो : File Photo
भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान की बौखलाहट दिनोंदिन बढ़ रही है। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा पर हो रहे उल्लंघन के बीच पाकिस्तान में आतंकी कैंपों में हलचल बढ़ाई गई है । सांबा सेक्टर में सीमा के उस पार पाकिस्तान के दो लांचिंग पैड पर आतंकियों की हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार की रामगढ़ क्षेत्र में पाकिस्तान के लैहरी कलां लांचिंग पैड पर कुछ दिनों से चार से पांच आतंकियों के दल की गतिविधियों बढ़ गई हैं। सूत्रों के अनुसार की लशकर के आतंकियों को उक्त लांचिंग पैड पर लाया गया है। उन पर घुसपैठ का दबाव बनाया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान का लांचिंग पैड भारतीय सीमा के करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। इसी लांचिंग पैड पर पाक सेना पीओके से प्रशिक्षण दिला कर अधिकतर आतंकियों को सीधे यहां लाती है। इस लांचिग पैड के निकट बसंतर दरिया है। इसका इस्तेमाल घुसपैठ के लिए कराया जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos
मस्जिदों से घोषणा करके गांवो को करा रहे हैं खाली
Terrorist
- फोटो : File Photo
हीरानगर की बोबिया पोस्ट के ठीक सामने पाकिस्तान के सुकमाल में भी लांचिग पैड बनाया गया है। यह भी सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। सूत्रों का मानना है कि दोनों लांचिग पैड पाकिस्तान की सेना की देखरेख में चल रहे हैं। बोबिया के निकट तरनाह नाला है, जिससे घुसपैठ की राह आतंकियों को आसान दिखाई देती है।
सूत्रों के अनुसार की कुछ दिनों से इन लांचिग पैड पर आतंकियों की हलचल में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, आतंकियों के लिए घुसपैठ करना आसान नहीं है। दूसरी तरफ पाक की मस्जिदों से घोषणा कर सीमावर्ती गांवों को खाली करने के लिए कहा जा रहा है।
रामगढ़ के बरोटा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पाक के गांव बैरी कलां में पिछले दिनों सुबह मौलवी ग्रामीणों को गांव खाली करने को कह रहे थे। ऐसे लगता है कि पाकिस्तानी सीमा के पास के अधिकतर गांव खाली हो गए हैं।