{"_id":"612f07438ebc3e7a234586e4","slug":"terrorism-pakistan-engaged-in-a-conspiracy-to-keep-terrorism-alive-in-jammu-and-kashmir-at-all-costs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद: कुछ इस तरह से जम्मू-कश्मीर में हर कीमत पर आतंकवाद जीवित रखने की साजिश में जुटा है पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद: कुछ इस तरह से जम्मू-कश्मीर में हर कीमत पर आतंकवाद जीवित रखने की साजिश में जुटा है पाकिस्तान
Wed, 01 Sep 2021 10:23 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:23 AM IST
सार
स्थानीय युवाओं को बरगलाने में असफल पाकिस्तान अपने नागरिकों को बना रहा आतंकी। नरकोट में मारे गए आतंकियों में एक मोहम्मद अकरम पाकिस्तानी नागरिक निकला।
विज्ञापन
आतंकवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम के जरिये अपनी छवि सुधारने में जुटा पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को हर कीमत पर जिंदा रखना चाहता है। अनुच्छेद 370 व 35 ए हटने के बाद बदली परिस्थितियों और सुरक्षाबलों की सख्त कार्रवाई के कारण स्थानीय युवाओं का आतंकवाद से मोह भंग हो रहा है। यही कारण है कि आतंकी तंजीमों में स्थानीय युवाओं की भर्ती घटी है।
विज्ञापन
इसके बावजूद पाकिस्तान हर कीमत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए अब अपने नागरिकों को आतंकी बना कर भेज रहा है। नरकोट में सोमवार को मारे गए दो आतंकियों में एक की शिनाख्त पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद अफजल के रूप में हुई है। सेना द्वारा नरकोट में सोमवार को मारे गए आतंकियों में एक के पास से पाकिस्तान का राष्ट्रीय पहचान पत्र मिला है। इसमें उसकी पहचान मोहम्मद अकरम निवासी पाकिस्तान दर्ज है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 252 जेकेएएस अफसरों की नियुक्ति, अधिकारियों को रिपोर्ट करने के निर्देश
विज्ञापन
इसके साथ ही उसके पास से 13370 रुपये की पाकिस्तानी मुद्रा भी मिली है। जिसमें हजार, पांच सौ व सौ-सौ के नोट शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तान स्थित दुकान का एक विजटिंग कार्ड भी मिला है। सूत्र बताते हैं कि पिछले कुछ समय से कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान कई आतंकियों ने जिस प्रकार आत्मसमर्पण किया है उससे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई काफी चिंतित है और अब वह अपने नागरिकों को आतंकी बनाकर भेजने में जुटी है।