फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorism and drugs, four terrorists active in Srinagar Girls are in grip of drugs

खुलासा: नशे के दलदल में फंस रहीं कश्मीर की युवतियां, श्रीनगर में अब केवल चार आतंकी सक्रिय

Thu, 16 Sep 2021 09:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 Sep 2021 09:30 AM IST
सार

आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि हमने देखा कि कैसे आतंकवादी बागात बरजुल्ला और हाल ही में खानयार में हिट एंड रन हमलों में शामिल थे। उन्हें इस तरह के हमलों का सहारा नहीं लेना चाहिए। आईजीपी ने यह भी कहा कि आतंकवाद का ग्राफ नीचे आ रहा है।

विज्ञापन
terrorism and drugs, four terrorists active in Srinagar Girls are in grip of drugs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : VideoBlocks

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में पुलिस नशेड़ियों पर भारी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि युवतियां भी इस दलदल में फंस रही हैं। यह समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है। श्रीनगर में आतंकियों को लेकर उन्होंने कहा कि यहां केवल चार आतंकी सक्रिय हैं। आईजीपी ने श्रीनगर के पोलो-ग्राउंड में इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में खेल आयोजन के दौरान मीडिया से बात करते हुए यह बात बताई।

विज्ञापन


आईजीपी ने कहा कि पुलिस नशीली पदार्थों के धंधे में लगे लोगों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस इस नशे की लत को खत्म करने के लिए माता-पिता और आम जनता से सहयोग मांगेंगे। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां व्यक्तित्व विकास सुनिश्चित करती हैं और यह प्रतिभागियों के बीच सुरक्षा और सकारात्मक भावनाओं की भावना पैदा करती है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रो पड़ी घाटी: शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब, परिवार की हालत ने सबको झकझोर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपी ने आश्वासित किया कि पुलिस द्वारा भी भविष्य में ऐसे आयोजन कराए जाएंगे। आतंकवाद और ग्रेनेड हमलों के बारे में सवालों के जवाब में, आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में चार आतंकवादी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, पिछले साल अगस्त में हमने श्रीनगर शहर को जीरो-मिलिटेंसी क्षेत्र घोषित किया था, लेकिन सितंबर के पहले सप्ताह में कुलगाम का एक आतंकी अब्बास श्रीनगर आ गया था। सबसे पहले उसने साकिब मंजूर को अपने साथ मिला लिया। इसके बाद सात लोग आतंक बन गए थे। उनमें से पांच को मार गिराया गया है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दुनिया में सबसे ऊंचा पुल-सड़क तैयार कर मिसाल बने इंजीनियर, देखिए तस्वीरें

श्रीनगर में 10 से 15 ओवर ग्राउंड वर्कर सक्रिय हैं। जल्द ही उन्हें भी मार गिराया जाएगा, घबराने की ज़रुरत नहीं है। पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने हिट एंड रन की तर्ज पर हमलों को कमतर आंकते हुए कहा कि इस तरह के हमलों का सहारा लेकर आतंकवादियों को खुद पर शर्म आनी चाहिए। हमने देखा कि कैसे आतंकवादी बागात बरजुल्ला और हाल ही में खानयार में हिट एंड रन हमलों में शामिल थे। उन्हें इस तरह के हमलों का सहारा नहीं लेना चाहिए। आईजीपी ने यह भी कहा कि आतंकवाद का ग्राफ नीचे आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed