{"_id":"66c9237be8b7a8326a0451c8","slug":"terrorism-alert-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-103369-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कठुआ में दिखे संदिग्ध, सांबा में पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कठुआ में दिखे संदिग्ध, सांबा में पुलिस सतर्क
Sat, 24 Aug 2024 05:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा-सांबा मार्ग पर नाके लगाकर ली वाहनों की तलाशी
आतंकियों के विधानसभा चुनाव में खलल डालने की साजिश के मिल रहे इनपुट
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कठुआ में वीरवार रात को दो संदिग्ध दिखने के बाद सांबा के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस सतर्क हो गई है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त नाके लगाकर आने जाने वाले सभी वाहनों की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार आतंकियों के विधानसभा चुनाव में खलल डालने की साजिश के इनपुट मिल रहे हैं। इसको लेकर सेना, पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को पूरी तरह से तैयार रखा गया है। सूत्रों के अनुसार आतंकी पहले भी कठुआ जिले में आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। अब एक बार फिर से कठुआ में संदिग्ध दिखने के बाद जिले के सीमावर्ती क्षेत्राें में पुलिस को पूरी तरह से सतर्क कर दिया है।
राजपुरा-सांबा मार्ग पर पुलिस जवानों ने आने जाने वाले वाहनों की जांच की। बाइक चालकों की जांच कर उन्हें छोड़ा गया। वहीं पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों से संदिग्ध दिखने पर सूचित करने की अपील की है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।