{"_id":"61503023bc78683daf41d885","slug":"terrorism-a-terrorist-arrested-from-jammu-railway-station-could-have-led-to-a-major-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद: जम्मू रेलवे स्टेशन से एक आतंकी गिरफ्तार, किसी बड़े हमले को दे सकता था अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद: जम्मू रेलवे स्टेशन से एक आतंकी गिरफ्तार, किसी बड़े हमले को दे सकता था अंजाम
Sun, 26 Sep 2021 02:02 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 26 Sep 2021 02:02 PM IST
सार
जम्मू के रेलवे स्टेशन से एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। आतंकी ने बताया कि वह टीआरएफ का एक सक्रिय आतंकी है और वह बड़े काम को अंजाम देने के लिए जम्मू आया। उसने बताया कि उसे जम्मू में क्या करना था अभी उसे भी नहीं बताया गया था।
विज्ञापन
जम्मू से आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर के रेलवे स्टेशन के पास चैकिंग के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को एक आतंकी को गिरफ्तार किया। आतंकी जम्मू में बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में था। एसओजी विंग के पास जम्मू में कई दिनों से एक आतंकी के होने की सूचना थी जिसके आधार पर शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पकड़े गए आतंकी की पहचान शोपियां के रहने वाले यूसुफ शेख के रूप में हुई है। आतंकी के पास से सात कारतूसों से भरी एक स्टार बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान आतंकी ने बताया कि वह टीआरएफ का एक सक्रिय आतंकी है और वह बड़े काम को अंजाम देने के लिए जम्मू आया। उसने बताया कि उसे जम्मू में क्या करने था अभी उसे भी नहीं बताया गया था।
विज्ञापन
उसने बताया कि वह टीआरएफ संगठन के आतंकी हैंडलर अहमद खालिद के निर्देश पर जम्मू आया था। वह टेलीग्राम और सिग्नल ऐप के जरिए घाटी के हैंडलर्स और आसपास बैठे हैंडलर्स के साथ भी संपर्क में था। गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- उड़ी में घुसपैठ की एक और कोशिश: सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो दिन पहले मारे गए थे तीन आतंकी
सूत्रों के अनुसार आतंकी को छोड़ने स्कूटी पर कोई युवक आया था। वहीं आतंकी के अन्य दो सहयोगियों को भी पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। सूचना मिल रही है कि आतंकी से पूछताछ पर जम्मू स्थित हैंडलर्स/ओजीडब्ल्यू के लिंक भी सामने आ सकते हैं।