फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terror video goes viral in kashmir valley

आतंकी संगठनों में हुआ कश्मीर में सेना के ताबड़तोड़ ऑपरेशंस का खौफ, बातचीत का वीडियो वायरल

Thu, 20 Jul 2017 06:19 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 20 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
terror video goes viral in kashmir valley
Demo Photo

कश्मीर घाटी में वायरल हुए एक नए आतंकी वीडियो में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें पाकिस्तानी आतंकी अपने ही साथियों से स्थानीय आतंकियों पर भरोसा न करने का संदेश दे रहा है। पुलिस द्वारा इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


घाटी में वायरल हुए 2:51 मिनट के इस वीडियो में नकाबपोश आतंकी एक कमरे में बैठे अपने साथियों को संदेश देते सुना जा सकता है। कमरे में पीछे दीवार पर पाकिस्तानी झंडा और कुछ बंदूकें दिखाई दे रही है। भाषा के उच्चारण से आतंकी पाकिस्तानी मूल का लग रहा है और जो कुछ उसने कहा है उससे लगता है कि अब पाकिस्तानी आतंकियों का यहां के स्थानीय आतंकियों पर भरोसा नहीं रहा है। उनका मानना है कि उन्हीं में से कोई है जो मुखबिरी कर उन्हें मरवा रहा है।

विज्ञापन

terror video goes viral in kashmir valley
Demo Photo

वीडियो में आतंकी बोल रहा है कि पिछले करीब डेढ़ महीने से काफी आतंकी तेजी से मारे जा चुके हैं जिनमें से अधिकतर आतंकी मुखबिरी के चलते मारे गए हैं। इसलिए वह अपने बाकी साथियों को पैगाम देना चाहता है कि अगर कोई आतंकी उन्हें आमंत्रित करे तो वह अपने तीन दूसरे आतंकी साथियों को बता कर जाए कि वह किसके यहां जा रहा है।

​ताकि अगर कुछ होता है तो वह उसके खिलाफ कार्रवाई कर सके। इस वीडियो में आतंकी यह भी कह रहा है कि हमें तालाब से गंदी मछलियों को निकालना है जो हमारे साथ खाते पीते हैं और हमारे साथ ही दगा करते हैं। बुरहान, साब्जार और बाकी सब मुखबिरी के चलते मारे जा चुके हैं लेकिन अब वह समय आ चुका है हमें उससे बाहर निकलना है। मुखबिर हमारे में से ही कोई है।

सुरक्षा बलों के आपरेशन से खौफ

terror video goes viral in kashmir valley
Demo Photo
जिस तरह से आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबलों के हाथ काफी सफलताएं लगी हैं उससे आतंकियों में खौफ पैदा हो चुका है। आतंकियों को यह भनक भी लग चुकी है कि सुरक्षाबलों का इंटेलीजेंस ग्रिड मजबूत हो चुका है। यही कारण है कि ऐसा वीडियो पहली बार सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed