आतंकी संगठनों में हुआ कश्मीर में सेना के ताबड़तोड़ ऑपरेशंस का खौफ, बातचीत का वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में वायरल हुए एक नए आतंकी वीडियो में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें पाकिस्तानी आतंकी अपने ही साथियों से स्थानीय आतंकियों पर भरोसा न करने का संदेश दे रहा है। पुलिस द्वारा इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
घाटी में वायरल हुए 2:51 मिनट के इस वीडियो में नकाबपोश आतंकी एक कमरे में बैठे अपने साथियों को संदेश देते सुना जा सकता है। कमरे में पीछे दीवार पर पाकिस्तानी झंडा और कुछ बंदूकें दिखाई दे रही है। भाषा के उच्चारण से आतंकी पाकिस्तानी मूल का लग रहा है और जो कुछ उसने कहा है उससे लगता है कि अब पाकिस्तानी आतंकियों का यहां के स्थानीय आतंकियों पर भरोसा नहीं रहा है। उनका मानना है कि उन्हीं में से कोई है जो मुखबिरी कर उन्हें मरवा रहा है।
वीडियो में आतंकी बोल रहा है कि पिछले करीब डेढ़ महीने से काफी आतंकी तेजी से मारे जा चुके हैं जिनमें से अधिकतर आतंकी मुखबिरी के चलते मारे गए हैं। इसलिए वह अपने बाकी साथियों को पैगाम देना चाहता है कि अगर कोई आतंकी उन्हें आमंत्रित करे तो वह अपने तीन दूसरे आतंकी साथियों को बता कर जाए कि वह किसके यहां जा रहा है।
ताकि अगर कुछ होता है तो वह उसके खिलाफ कार्रवाई कर सके। इस वीडियो में आतंकी यह भी कह रहा है कि हमें तालाब से गंदी मछलियों को निकालना है जो हमारे साथ खाते पीते हैं और हमारे साथ ही दगा करते हैं। बुरहान, साब्जार और बाकी सब मुखबिरी के चलते मारे जा चुके हैं लेकिन अब वह समय आ चुका है हमें उससे बाहर निकलना है। मुखबिर हमारे में से ही कोई है।
सुरक्षा बलों के आपरेशन से खौफ