फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terror stir on LoC increased in Pakistan's unstable political situation

जम्मू-कश्मीर : एलओसी पर हलचल, 120 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ के लिए पीओके में

Thu, 07 Apr 2022 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 04:17 AM IST
सार

खबर है कि कश्मीर के बांदीपोरा, कुपवाड़ा और बारामुला सेक्टर के उस पार 120 से ज्यादा आतंकी पहुंचे। खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट, घुसपैठ की बड़ी साजिश में आतंकी संगठन।

विज्ञापन
Terror stir on LoC increased in Pakistan's unstable political situation
demo pic - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में चल रहे सियासी घमासान का आतंकी संगठन फायदा उठा रहे हैं। पिछले कुछ दिन से सीमा पार बने आतंकियों के लांचिंग पैड पर गतिविधियां अचानक से तेज हो गई हैं। बड़ी तादाद में आतंकी लांचिंग पैड पर घुसपैठ के लिए पहुंचे हैं। खुफिया एजेंसियों ने इसे लेकर एलओसी पर अलर्ट रहने को कहा है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते में कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर और कुपवाड़ा जिले के माछिल एवं केरन सेक्टर के उस पार पीओके में 120 आतंकी पहुंचे हैं। बताया गया है कि दुधनियाल और अथमुगाम लांचिंग पैड पर लश्कर ए ताइबा, जैश ए मोहम्मद और अल बद्र के 45 आतंकी मौजूद हैं। 
विज्ञापन


इसी तरह गुरेज सेक्टर में लोसर कांप्लेक्स, सोनर और सरदारी जैसे लांचिंग पैड पर पीओके में 30 आतंकी बैठे हुए हैं। यह आतंकी नौशेरा नार, गोविंद नाल, परीबल जंगल आदि से घुसपैठ कर सकते हैं। वहीं माछिल सेक्टर में उस पार 48 आतंकियों का पुख्ता इनपुट है। यह आतंकी सरदारी, केल और तेजिन लाचिंग पैड पर हैं। यह आतंकी कुपवाड़ा के रिंग पेन और कुमकरी गली से घुसपैठ कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय आतंकियों की कमी से बौखलाए
कश्मीर में स्थानीय आतंकियों की संख्या काफी कम हो गई है। पिछले दो साल में कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान चला है। सीमा पार से घुसपैठ भी नाकाम की गई। इसके चलते आतंकी संगठनों के लिए कश्मीर में वारदात को अंजाम देना मुश्किल हो गया है। इसलिए अब पाकिस्तान में मौजूद पाकिस्तानी आतंकियों को इस ओर भेजकर हमलों का मंसूबा है। 


पिछले तीन महीने में कश्मीर में स्थानीय आतंकियों की काफी कमी रही है। इस समय कश्मीर में 172 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें से 79 विदेशी और 93 स्थानीय हैं। कुछ अर्सा पूर्व स्थानीय आतंकियों का आंकड़ा 300 से भी ज्यादा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed