अमरनाथ यात्रा पर आतंकी साया, सुरक्षा कड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट और संसद में सरकार द्वारा अमरनाथ यात्रा पर आतंकी साया होने की बात स्वीकर किए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा कड़ी कर दी गई है।
डीजीपी के. राजेंद्रा ने जहां अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर उसे और कड़ा कर दिया है, वहीं सीमा और एलओसी पर सेना व बीएसएफ को ज्यादा सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं।
मंगलवार को गृह राज्य मंत्री किरेन रिजूजू ने भी संसद को यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले की तैयारी संबंधी खुफिया इनपुट की जानकारी दी है।
सीमा पर सेना को भी सतर्क किया गया
हालांकि खुफिया विभाग ने इस संबंध में पहले ही सतर्क किया था और यात्रा की सुरक्षा ज्यादा कड़ी कर दी गई थी। खासकर यात्रा के आधार शिविर बालटाल और पहलगाम से बिना परमिट किसी को आगे जाने की इजाजत तक नहीं दी जा रही है।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री द्वारा आतंकी साए की बात स्वीकार करने के बाद जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर यात्रा के दोनों आधार शिविर बालटाल व पहलगाम तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पार लांचिंग पैड पर जहां आतंकी संगठन घुसपैठ के लिए डेरा डाले बैठे हैं, वहां सेना और सुरक्षा बलों की संख्या भी बढ़ा दी गई है, ताकि आतंकियों के घुसपैठ के किसी भी इरादे को नाकाम किया जा सके।