फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terror modules busted

खुलासा: आतंकी संगठन जैश के निशाने पर राजनीतिक हस्तियां

Wed, 03 Feb 2016 09:24 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
Terror modules busted

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने संगठन के तीन ओजीडब्ल्यू को दबोचा है, जिनसे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि जैश के आतंकियों के निशाने पर कई राजनीतिक हस्तियां थी।

पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार जिले के हंदवाड़ा इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश के तीन ओजीडब्ल्यू को एक ऑपरेशन के दौरान पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन

राजनीतिक हस्त‌ियों और सैन्य ठ‌िकानों को निशाना बनाने की थी साजिश

Terror modules busted

पकड़े गए ओजीडब्ल्यू में उडिपुरा लंगेट के गुलाम नबी लोन उर्फ प्रिंस, यारू लंगेट के उमर मुश्ताकमीर और मंडीगाम के इश्फाक अहमद परे शामिल हैं। यह नेटवर्क अप्रैल 2015 से हंदवाड़ा में सक्रिय था।

प्रवक्ता के अनुसार यह नेटवर्क विभिन्न विध्वंसक गतिविधियों में शामिल पाया जा चुका है और उनके निशाने पर अब राजनीतिक हस्तियां, सुरक्षा बल और पुलिस प्रतिष्ठान थे।

उन्होंने यह भी बताया कि पकडे़ गए यह लोग जैश के आतंकियों को रसद का समर्थन प्रदान कर रहे थे और साथ ही जैश के एक शीर्ष कमांडर के करीबी सहयोगियों में थे। इसके अलावा वह हंदवाड़ा में कुछ बड़ा करने की योजना बना रहे थे। उम्मीद है कि इनसे संगठन के बारे में कुछ अहम जानकारी हाथ लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed