फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terror module of Lashkar e Taiba busted in Anantnag jammu kashmir

लश्कर-ए-तैयबा पर प्रहार: अनंतनाग में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Mon, 02 Aug 2021 02:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 02 Aug 2021 02:49 PM IST
सार

कश्मीर घाटी में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अनंतनाग में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन
terror module of Lashkar e Taiba busted in Anantnag jammu kashmir
अनंतनाग, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ सुरक्षाबलों ने शहर में धमाके की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पकड़े गए सभी आरोपी इंटरनेट पर देखकर आईईडी बनाने में जुटे थे। इनके पास से हथगोले समेत कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है। ये सभी लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल के लिए काम कर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए चारों आतंकी मददगार इलाके के युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए उकसा रहे थे और सक्रिय आतंकियों के संपर्क में थे।  पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एक विशिष्ट इनपुट पर कार्रवाई करते हुए आतंकियों के मददगार बारामुला निवासी आमिर रियाज लोन को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आमिर लश्कर-ए-तैयबा के बारामुला निवासी सक्रिय आतंकवादी हिलाल शेख के संपर्क में था। जांच के दौरान और लोन के खुलासे पर यह बात सामने आई कि सीर हमदान निवासी ओवैस अहमद शकाज नाम का एक अन्य आतंकवादी सहयोगी इंटरनेट प्लेटफॉर्म से मिली जानकारी की मदद से आईईडी बनाने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। इस सूचना के आधार पर अहमद को गिरफ्तार किया गया। मामले की आगे की जांच में दो और आतंकवादी सहयोगियों की संलिप्तता का पता चला, जिन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया था। उनकी पहचान पुलवामा के राजपोरा निवासी सुहैब मुजफ्फर काजी और तारिक डार के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी मददगार से ग्रेनेड बरामद
प्रवक्ता ने कहा कि काजी पुलवामा के सक्रिय आतंकवादी आकिब डार लश्कर-ए-तैयबा के सीधे संपर्क में था, जिसने सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए उसे एक हथगोला भी दिया था। ग्रेनेड को उसके बताने पर बरामद किया गया था। उन्होंने कहा कि डार कुलगाम के असलम डार नामक एक अन्य सक्रिय आतंकवादी के संपर्क में पाया गया था और उक्त आतंकवादी को रसद सहायता प्रदान कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- पुलवामा का बदला: आईईडी तैयार करने वाला लंबू मारा गया, 40 जवानों ने देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान    
यह भी पढ़ें- मसूद अजहर का एक हाथ कटा: पुलवामा हमले में आईईडी तैयार करने वाला लंबू ढेर, ऐसे मारा गया साढ़े छह फीट का आतंकी    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed