फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terror in Peoples After Drone Attack

Jammu News: रात भर रही दहशत, सुबह बाजार रहे सूने

विज्ञापन
Terror in Peoples After Drone Attack
रियासी में शुक्रवार दोपहर को सुनसान पड़ा मुख्य बाजार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जम्मू संभाग के जिला कठुआ, सांबा, पुंछ व राजोरी के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर वीरवार देर शाम पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमले की दहशत जिले के कई इलाकों में भी दिखी। वीरवार रात को ब्लैक आउट के बाद पूरा बाजार समय से पहले बंद हो गया। लोगों ने दुकानों व घरों में भी बिजली बंद कर दी।

देर रात को बिजली लौटने के बाद भी ज्यादातर इलाकों में अंधेरा छाया रहा। जम्मू के इलाकों के क्या हालात हैं, इसके बारे में लोग अपने रिश्तेदारों से फोन पर बात करते रहे। सोशल मीडिया और फेसबुक पेज पर थोड़े-थोड़े अंतराल पर कोई न कोई नई वीडियो आती रही। व्हाट्सएप ग्रुप में भी हमले को लेकर पाकिस्तान को जमकर कोसा गया। शुक्रवार सुबह हालात का पूरा पता चलने व स्थिति जानने के बाद ही दुकानों को खोला गया। दुकानें खुलने के बाद भी पूरा दिन बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। लोग जरूरी सामान की खरीदारी करने के लिए ही बाजार पहुंचे। हमले को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed