फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terror Attack : Meeting of DGPs of JK and Punjab in Kathua Para Commandos searching in forests

Terror Attack: कठुआ में जम्मू-कश्मीर और पंजाब के DGP की बैठक, सर्जिकल ऑपरेशन के लिए जंगल में उतरे पैरा कमांडो

Thu, 11 Jul 2024 01:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 11 Jul 2024 01:13 PM IST
सार

एजेंसियां आपस में समन्वय मजबूत करने के लिए जिला कठुआ में बैठक कर रही हैं। आतंकी हमलों को रोकने और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर आज कठुआ में मंथन होगा। इस बैठक के बाद एक रिपोर्ट गृह और रक्षा मंत्रालय को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Terror Attack : Meeting of DGPs of JK and Punjab in Kathua Para Commandos searching in forests
पुलिस लाइन में पहुंचे अधिकारी - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

भारतीय सेना का अपने पांच साथियों के बलिदान का बदला लेने के लिए जिला कठुआ के बिलावर के बदनोता में तलाशी अभियान तेजी से जारी है। गुरुवार को जिला पुलिस लाइन कठुआ में जम्मू कश्मीर डीजीपी आरआर स्वैन, पंजाब के डीजीपी सहित सेना और खुफिया एजेंसियों के आला अधिकारी बैठक करने के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एजेंसियां आपस में समन्वय मजबूत करने के लिए यह बैठक कर रही हैं। आतंकी हमलों को रोकने और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर आज कठुआ में मंथन होगा। इस बैठक के बाद एक रिपोर्ट गृह और रक्षा मंत्रालय को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

Terror Attack : Meeting of DGPs of JK and Punjab in Kathua Para Commandos searching in forests
सुरक्षाबल - फोटो : अनिल कुमार

उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक समेत 23 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सर्जिकल ऑपरेशन के लिए सेना के पैरा कमांडो जंगल में उतारे हैं। चॉपर और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है।
 
इससे पहले बुधवार को पश्चिमी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार खटयार भी मछेड़ी पहुंचे और घटना स्थल व अभियान का जायजा लिया। सुरक्षा बलों ने आतंकियों के सफाये के लिए बुधवार को तीसरे दिन भी बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। खराब मौसम और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद सुरक्षाबल जुटे रहे।

Terror Attack : Meeting of DGPs of JK and Punjab in Kathua Para Commandos searching in forests
कठुआ में आतंकी हमला - फोटो : अनिल कुमार
वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार कठुआ के साथ ही उधमपुर और डोडा जिले की सीमा से लगते जंगलों को भी खंगाला जा रहा है। सेना के वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार बुधवार को उस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक से भी पूछताछ की गई, जो हमले के वक्त सैन्य काफिले के ठीक आगे चल रहा था।

बता दें कि बदनोता में आतंकियों की ओर से ग्रेनेड से किए गए हमले के बाद अंधाधुंध गोलियां बरसाई गई थीं जिसमें सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके साथ ही डोडा में भी मुठभेड़ के बाद घने जंगलों को दूसरे दिन भी खंगाला गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed