{"_id":"5f8a91b68ebc3e9bfc4f70ed","slug":"terror-associate-of-lashkar-e-taiba-arrested-in-pampore-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठन लश्कर का एक मददगार कश्मीर के पंपोर से गिरफ्तार, आतंकियों को उपलब्ध कराता था ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी संगठन लश्कर का एक मददगार कश्मीर के पंपोर से गिरफ्तार, आतंकियों को उपलब्ध कराता था ये सुविधाएं
Sat, 17 Oct 2020 12:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : पीटीआई
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक मददगार आज कश्मीर के पंपोर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। यह शख्स आतंकियों को रहने की जगह मुहैया कराने से लेकर लॉजिस्टिक्स और अन्य सहायता भी उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शख्स आतंकियों के हथियार और गोला-बारूद पंपोर, खरेव और काकापोरा इलाके में पहुंचाता था।
गिरफ्तार मददगार की पहचान हैरिस शरीफ राथर निवासी जफरोन कॉलोनी पंपोर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री मिली है जो रिकॉर्ड के लिए रख ली गई है।
विज्ञापन
हैरिस के खिलाफ पंपोर पुलिस स्टेशन में गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम की उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।