{"_id":"5fe58ba38ebc3e3c4e0f9aa4","slug":"terror-associate-arrested-in-tral-kashmir-explosive-substance-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः त्राल में पकड़ा गया आतंकियों का एक मददगार, तीन दिन में 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः त्राल में पकड़ा गया आतंकियों का एक मददगार, तीन दिन में 11 गिरफ्तार
Fri, 25 Dec 2020 12:20 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
बरामद चीनी हथगोला
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सैयदाबाद इलाके से आतंकियों के एक मददगार को पकड़ा है। पिछले तीन दिनों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के 11 मददगारों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
त्राल के गांव सैयदाबाद में तलाशी के दौरान आमिर अशरफ खान पुत्र मोहम्मद अशरफ खान निवासी सैयदाबाद पस्तूना को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उसके कब्जे से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया। पुलिस थाना त्राल में उक्त आतंकी सहयोगी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस ऑपरेशन को अवंतीपोरा पुलिस, 42 आरआर और सीआरपीएफ की 180वीं बटालियन ने अंजाम दिया है। इससे पहले गुरुवार को अल-बदर के चार, बुधवार को जैश के छह मददगार गिरफ्तार किए गए थे।